Vivo T2 5G पर मिलेगी बंपर छूट! इस दिन से शुरू है बिक्री, जानें ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo T2 5G Sale Date in India: हाल ही में वीवो ने टी सीरीज के तहत दो धांसू स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इनमें वीवो टी2 और वीवो टी2एक्स शामिल है। दोनों फोन वीवो टी1 सीरीज (Vivo T1 Series) लाइनअप के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किए गए हैं, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते हैं।
बात करें वीवो टी2 5जी की तो इसकी बिक्री कुछ ही दिन में शुरू होने वाली है। इस दौरान फोन को सस्ते में खरीदने के लिए ऑफर्स भी मिलेंगें। आइए वीवो टी2 5जी की कीमत, खासियत, सेल डेट और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
वीवो टी2 5जी को भारत में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन्स- वेलोसिटी वेव और नाइट्रो ब्लेज़ है। फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की वेबसाइट के जरिए फोन को खरीदा जा सकता है।
सेल की बात करें तो फोन 18 अप्रैल 2023 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके 1,500 रुपये की इंस्टेंट छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
वीवो टी2 में 6.38 इंच का एफएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1300 निट्स ब्राइटनेस और 360 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC प्रोसेसर है। इसे ग्राफिक्स के लिए Adreno 619GB GPU के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है, जिसमें ओआईएस और ईआईएस के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है। फोन 4,500mAh की बैटरी के साथ है, जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: