UPI Payment in Wrong Number: जब बात ऑनलाइन पेमेंट की आती है तो सभी अपनी सुविधानुसार अलग-अलग पेमेंट ऐप को अपनाते हैं। हालांकि, लेनदेन के लिए सभी का माध्यम यूपीआई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई, ऑनलाइन भुगतान का एक सिस्टम है जो अलग-अलग बैंक लेनदेन को सुविधाजनक बनाता है। इसका इस्तेमाल लाखों-करोड़ों ग्राहक करते हैं। अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए करते हैं और गलती से किसी दूसरे पर पैसे भेज देते हैं तो ऐसे में चिंता करने की जगह कुछ काम कर लेना चाहिए।
सबसे पहले करें ये काम
किसी गलत नंबर या यूपीआई आईडी पर आप गलती से पैसे ट्रांसफर कर देते हैं तो सबसे पहले यूपीआई कस्टमर केयर से संपर्क करें। इसके अलावा अपने बैंक ब्रांच को भी सूचित करें कि आपने गलती से किसी दूसरे पर पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।
इन सबके अलावा उस व्यक्ति से संपर्क करें जिसे गलती से ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। पैसे वापस मांगे अगर वो आपकी बात न मानें तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
शिकायत से मिल सकेंगे पैसे वापस
अगर सामने वाला व्यक्ति पैसे लौटाने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज करा सकते हैं। किसी के भी पैसे अगर खाते में गलती से आते हैं तो आप खुद भी इसकी शिकायत कर सकते हैं और जिसके पैसे है उसे लौटा सकते हैं। अगर नहीं करते हैं तो ये RBI नियमों का उल्लंघन होता है। ऐसे में जुर्माना भरना पड़ सकता है और सजा भी हो सकती है।
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय 3 बातों का रखें ख्याल
- ध्यान से चेक करें अकाउंट नंबर और IFSC कोड
- फोन नंबर या UPI ID को सही से करें चेक
- UPI या IMPS से पैसे भेजने के दौरान नाम का क्रॉस वेरिफिकेशन जरूर करें।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio का साल भर की छुट्टी वाला रिचार्ज प्लान, कम कीमत में बंपर बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
iPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 hr agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
18 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
23 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines