Upcoming Phones August 2023: वीवो से लेकर वनप्लस तक.... अगले महीने आ रहे हैं एक से एक धांसू स्मार्टफोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Upcoming Phones August 2023: जुलाई का महीना स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के लिहाज से रोमांचक महीना था। इसकी शुरुआत ही कई दमदार स्मार्टफोन के साथ हुई थी।
जुलाई के पहले हफ्ते में वनप्लस नोर्ड 3 (OnePlus Nord 3), आईक्यूओओ निओ 7 (iQOO Neo 7), रियलमी नार्जो 60 सीरीज (Realme Narzo 60 Series), सैमसंग गैलेक्सी एम34 (Samsung Galaxy M34) और मोटोरोला रेजर 40 सीरीज (Motorola Razr 40 Series) जैसे फोन लॉन्च किए गए थे। जबकि, बाद के हफ्तों में भी कई धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किए गए।
जुलाई की तरह अगस्त का महीना भी कई दमदार फोनों से भरा हुआ होने वाला है। जी हां, अगस्त में वनप्लस, सैमसंग, शाओमी, वीवो समेत कई दिग्गज फोन निर्माता कंपनी अपने नए फोन को लॉन्च कर सकती है। आइए अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
भारत, चीन और ग्लोबली बाजार में कई स्मार्टफोन का आगमन होगा। चीनी मार्केट में शाओमी और वनप्लस के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
भारत में शाओमी अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। 1 अगस्त को भारत में रेडमी 12 सीरीज के तहत Redmi 12 4G और Redmi 12 5G लॉन्च होंगे। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। फोन तीन कैमरों के साथ आएगा। डिजाइन के मामले में भी ये बेहतरीन होगा।
मोटोरोला भी अपना नया फोन जी सीरीज के तहत भारत में लॉन्च करेगा। मोटो जी14 (Motorola G14) को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन में यूनिसोक चिपसेट, एफएचडी+ डिस्प्ले, 50 एमपी प्राइमरी कैमरा सेंसर और 20W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। इसकी कीमत भारत में 10 हजार रुपये से 11 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
लावा मोबाइल्स भी अपना 10 हजार रुपये से कम कीमत का स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च करने वाला है। लावा युवा 2 (Lava Yuva 2) को डुअल रियर एआई कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें यूनिसोक T606 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन को 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरज मिलेगा, जिसकी कीमत 6,999 रुपये हो सकती है। बताया जा रहा है कि लावा युवा 2 का मुकाबला टेक्नो स्पार्क गो से हो सकता है, जो इसी कीमत में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरज के साथ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: