OnePlus और Google के आगामी फ्लैगशिप फोन की डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Upcoming Flagship Phones: OnePlus और गूगल जल्द ही भारतीय बाजार में अपने शानदार फोन लॉन्च करने जा रहे हैं। गूगल की बात करें तो कंपनी दो स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी में है। इसमें Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल है। वहीं हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक स्पेशल फोन के साथ स्पॉट किया गया था। जिसकी भारत में घोषणा की जानी बाकी है। लीक्स के अनुसार ये फोन OnePlus का फोल्डेबल डिवाइस होगा। कंपनी इसे वनप्लस ओपन के नाम से पेश कर सकती है। आइये सबसे पहले जानते हैं गूगल के फोन्स के बारे में।
4 अक्टूबर को गूगल की Pixel सीरीज लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले ही हम फोन कैसे दिखने वाले हैं, इसके बारे में जानते हैं। और अगर लीक्स की माने तो Pixel 8 $699 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जबकि Pixel 8 Pro $999 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो कि Pixel 7 सीरीज की लॉन्च प्राइस की तुलना में 100 डॉलर ज्यादा है। वहीं मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 58,000 रुपये और 82,900 रुपये होने वाली है।
वहीं दूसरी ओर फोल्डेबल फोन के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में फोन का कुछ हद तक डिजाइन भी सामने आया है। कार के अंदर, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हाथ में वनप्लस डिवाइस को देखा गया है। फिलहाल फोन के लॉन्च को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसके संभावित फीचर्स लीक हो गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: