Twitter Blue Tick हटाने को लेकर Elon Musk की बड़ी घोषणा! जानें कब हट रहा है ब्लू टिक?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Twitter Blue Tick Legacy Removing Date: आखिरकार ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने पुराने ब्लू टिक को हटाने की घोषणा कर ही दी है। पिछले काफी समय से पुराना ट्विटर चर्चाओं में है। वहीं, अब लीगेसी यानी पुराने मिले ब्लू टिक को हटाने के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
कंपनी ने पहले 1 अप्रैल 2023 की तारीख तय की थी, लेकिन इसके बाद में रिपोर्ट में लीगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाने के लिए नई तारीख 15 अप्रैल दी गई थी। हालांकि, इस तारीख की जगह पर एलन मस्क ने इसके लिए नई डेट की घोषणा कर दी है।
ऐसे में अब उन्हीं यूजर्स को ट्विटर ब्लू टिक मिलेगा जिन्होंने इसका सब्सक्रिप्शन लिया होगा। पेड सर्विस को लेने के बाद यूजर्स के अकाउंट में ब्लू वेरिफिकेशन मार्क शो होगा।
दरअसल, एलन मस्क से पहले ट्विटर की कमान पारस अग्रवाल संभाला करते थे। इस दौरान सिर्फ कुछ कैटेगरी के इंडिविजुअल्स, ऑर्गेनाइजेशन और कंपनियों को ब्लू टिक यानी ब्लू वेरिफिकेशन चेक मार्क मिलता था। इसके लिए यूजर को अप्लाई करना होता था और बिना किसी चार्ज के वो ब्लू टिक हासिल करने में सक्षम होते थे।
हालांकि, एलन मस्क ने ट्विटर को संभालने के बाद इसमें बड़ा बदलाव कर दिया, जो यूजर्स पहले फ्री में ब्लू टिक हासिल करते थे अब उनके लिए ब्लू टिक वेरिफिकेशन को मंथली चार्ज के साथ पेश कर दिया है। इसके साथ ही अलग-अलग वेरिफिकेशन चेक मार्क को भी अलग अकाउंट्स के साथ पेश कर दिया है।
एलन मस्क की नई घोषणा के मुताबिक लीगेसी अकाउंट्स से 20 अप्रैल को ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। मस्क ने अपने आधिकारिक अकाउंट से 12 अप्रैल, 2023 को ट्वीट कर जानकारी दी कि ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को ट्विटर ऐप और वेबसाइट पर मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ट्विटर वेरिफाइड की ओर से ट्वीट करते हुए ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस के लिए लिंक्स भी जारी किया गया।
ट्विटर की ओर से नई ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत की है। इसे हासिल करने के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 7 डॉलर यानी करीब 560 रुपये का चार्ज देना होगा। सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने वालों के लिए फ्री यूजर्स की तुलना में अधिक फीचर्स की सुविधा मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: