Electricity Bill Saving Tips: नहीं देना होगा बिजली का बिल! बस लगा लें ये डिवाइस
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

गर्मियों में बिजली का बिल ज्यादा आना आम बात है। सर्दी की तुलना में होम अप्लायंसेस की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अधिक बिल आना आम बात है, लेकिन अगर इसे कंट्रोल करने या कम करने के लिए कोई उपाय मिले तो उसे अपनाने में क्या बुराई है।
गर्मी में AC, कूलर, पंखा और फ्रिज जैसी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जिन्हें अब आप बिना ज्यादा बिजली के बिल आने के डर से यूज कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा?
बिजली का बिल कम लाना चाहते हैं तो आप इसके लिए घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। ये एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल सूजर की ऊर्जा से होता है। इसके जरिए आप बेफिक्र होकर एसी, पंखा, कूलर आदि का इस्तेमाल कर सकेंगे।
अपने घर की छत पर आप सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान ये जरूर ध्यान रखें कि सोलर पैनल पर सूरज की ऊर्जा पड़नी चाहिए। एक सही दिशा पर पैनल को लगवाकर अपने घर के उत्पादनों को आप इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी मदद से सिर्फ बिजली का बिल ही कम नहीं आएगा बल्कि आप पर्यावरण को बचाए रखने के लिए भी एक अच्छा काम कर रहे होंगे।
बात करें कीमत की तो आमतौर पर सोलर पैनल की कीमत 1 से डेढ़ लाख रुपये है। हालांकि, घरों में सोलर पैनल लगावाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी मिलती है। इस तरह से आप 75 हजार से 1.20 लाख रुपये के बीच में सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
सरकारी योजना के तहत डिस्कॉम सोलर पैनल ऑफर (Discom Solar Panel Offer) मिलता है, जिसके जरिए आप घर की छत या किसी भी खुली जगह पर इसे लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी योजना के तहत आवेदन करना होगा और कुछ दस्तावेजों को भी जमा करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: