Truecaller AI Call Scanner: Truecaller एक के बाद एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड फीचर्स को पेश कर रहा है। कुछ फीचर्स तो इतने जबरदस्त हैं कि जिसका यूज करके आप अपनी डिजिटल वॉयस भी बना सकते हैं। इसके बाद Truecaller आपकी सभी कॉल्स का जवाब देगा। वहीं, अब कंपनी ने एक और कमाल का फीचर पेश किया है जिसका यूज करके आप AI Voice Scam से भी बच सकते हैं। दरअसल यह फीचर AI स्कैम कॉल का पता लगाने में आपकी मदद कर सकता है।
इंसान और AI वॉयस की कर सकता है पहचान
इस नए फीचर का नाम Truecaller AI Call Scanner है जिसे कंपनी ने रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जो ये पता लगा सकता है कि कॉल पर व्यक्ति की आवाज किसी इंसान की है या AI का यूज करके बनाई गई है। कंपनी ने AI वॉयस स्कैम के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस खास फीचर को रोल आउट किया है। इन दिनों देशभर से अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां स्कैमर्स ने AI से वॉयस बनाकर लोगों को निशाना बनाया है। यही नहीं AI वॉइस का यूज करके मध्य प्रदेश में 7 लड़कियों से रेप का हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
Truecaller AI कॉल स्कैनर फीचर
कंपनी के अनुसार, हाल ही में घोषित Truecaller AI कॉल स्कैनर फीचर कॉल करने वाले की आवाज का रियल समय में एनालिसिस कर सकता है और कुछ सेकंड के अंदर रिजल्ट भी दे सकता है। यह फीचर आपको ये पहचानने में मदद कर सकता है कि कोई कॉलर आपको ठगने के लिए AI का यूज तो नहीं कर रहा है, AI कॉल स्कैनर फीचर कुछ सेकंड के लिए कॉलर की आवाज रिकॉर्ड करता है और फिर इन-हाउस AI मॉडल का यूज करके इसे प्रोसेस करता है।
सिर्फ इन्हें मिलेगा ये खास फीचर
Truecaller का कहना है कि इसका AI मॉडल ह्यूमन स्पीच की पहचान करने और इसे AI द्वारा बनाई गई आवाजों से अलग करने के लिए ट्रेनेड है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस प्रोसेस को पूरा होने में कुछ सेकंड लगते हैं, फिर भी यह काफी हद तक सटीक रिजल्ट देता है। हालांकि यह सुविधा Android पर ऐप के लेटेस्ट वर्जन के साथ Truecaller प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा सबसे पहले अमेरिका में शुरू की जा रही है और कंपनी ने कहा कि इसे आने वाले महीनों में भारत और अन्य देशों में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
एप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
15 mins agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
4 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
20 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
22 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines