Tecno Pop 6 Pro: बड़ी डिस्प्ले का स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

Tecno Pop 6 Pro Tecno's new smartphone has landed in the market. It has a big battery including HD Plus display, fingerprint scanner.

Tecno Pop 6 Pro: Tecno's new smartphone has landed in the market. It has a big battery including HD Plus display, fingerprint scanner.

Tecno Pop 6 Pro: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपना एक नया डिवाइस मार्केट में उतार दिया है। टेक्नो पॉप 6 प्रो को बांगलादेश में पेश कर दिया है। इसमें बड़े आकार की HD Plus डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत बड़ी बैटरी है। इससे पहले टेक्नो ने अपने एंट्री लेवल फोन पॉप 6 को जून में पेश किया था। आइए Tecno Pop 6 Pro के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tecno Pop 6 Pro Specifications

खासियत की बात करें तो टेक्नो पॉप 6 प्रो में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले है। टियरड्रॉप नॉच के साथ आने वाली डिस्प्ले में 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन है। फोन में Android 12 Go एडिशन पर आधारित HiOS 8.6 का ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Pop 6 Pro Camera

कैमरे की बात करें तो टेक्नो पॉप 6 प्रो में मुख्य कैमरा 8 मेगापिक्सल, डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया गया है। इसके साथ टॉप बैजल पर एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है।

विज्ञापन

Tecno Pop 6 Pro Battery

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। ये 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है। फोन में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन, फेस अनलॉक, जीपीएस, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5mm ऑडियो जैक है।

Tecno Pop 6 Pro Price and Availability

टेक्नो ने अपने Pop 6 Pro को बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत कितनी होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि इसकी कीमत लगभग 110 डॉलर हो सकती है। इसका कलर ऑप्शन पावर ब्लैक और पीसफुल ब्लू कलर होगा।

विज्ञापन

Tecno Pop 6 Pro Launch Date in India

भारत में टेक्नो पॉप 6 प्रो के लॉन्च की अगर बात करें तो इसे जल्द ही पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से अपने ऑफिशियल पेज में इसका टीज जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ