Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Amazon Mad on iPhone 12 Contest: विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन लगातार अपने यूजर्स के लिए बंपर ऑफर्स और सेल लाता रहता है। इसी कड़ी में अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival Sale 23 सितंबर 2022 से शुरू होने वाली है। इसमें कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट्स मिलने वाले हैं। सेल के शुरू होने से पहले अमेजन ने अपने सभी ग्राहकों को मुफ्त में iPhone 12 खरीदने का मौका प्रदान किया है।
अमेजन ने इस सेल के शुरू होने से पहले ही ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन कॉन्टेस्ट शुरू किया है जिसमें भाग लेकर लोग आसानी से आईफोन 12 मुफ्त में जीत सकते हैं। इसमें भाग लेना भी बेहद आसान है। आप नीचे दी गई आसान स्टेप्स के माध्यम से इसमें रजिस्टर कर सकते हैं। ग्राहक नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
– सबसे पहले अमेजन एप या फिर amazon.in पर जाएं।
– उसके बाद कैप्चर द डील एंड विन आईफोन का लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नीचे धूम रहे आईफोन का स्क्रीनशॉट लें।
– अब इस स्क्रीनशॉट को #EpicMobileDealsOnAmazon लगाकर ट्वीट करें।
– ट्वीट में अमेजन को भी टैग करें।
इस कॉन्टेस्ट के तरह 20 लकी विनर्स को मुफ्त में आईफोन 12 दिया जाएगा, इनके नामों का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा।
बता दें कि 23 सितंबर से शुरू हो रही अमेजन की सेल में आईफोन 12 पर बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके 40 हजार रुपए से भी कम कीमत में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इसके अलावा भी कई फोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।