इस साल 89 फीसदी IT एम्प्लॉइज की हो सकती है छंटनी, कहीं AI तो वजह नहीं?

Tech Layoffs AI Impact: टेक इंडस्ट्रीज में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छंटनी को लेकर 1200 लोगों पर किए गए एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि 54.58 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी छूटने का डर सता रहा है। इसमें सबसे ज्यादा नौकरी को लेकर चिंतित टेक सेक्टर के एम्प्लाइज हैं।

tech layoffs ai impact on jobs

Tech Layoffs: AI ने छीन ली लाखों नौकरियां?

Tech Layoffs AI Impact: अमेरिकी टेक इंडस्ट्रीज में छंटनी का सिलसिला जारी है। इस साल करीब 89 फीसदी एम्प्लॉइज को अपनी नौकरी खोने का डर सता रहा है। साल के पहले दो महीनों में 193 कंपनियों से करीब 50000 कर्मचारी निकाले जा चुके हैं। इस महीने की बात कर करें तो अब तक 7 कंपनियां 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। इससे लाखों कर्मचारियों के सामने चिंता की लहर पैदा हो गई है।

विज्ञापन

50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को सता रहा छंटनी का डर

अथॉरिटीहैकर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कम से कम 54.58 फीसदी कर्मचारियों को छंटनी का डर सता रहा है। टेक सेक्टर के एम्प्लाइज अधिक परेशान हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी-सर्विसेज और डेटा के 89.66 फीसदी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में काम करने वाले 74.42 फीसदी कर्मचारी अपनी नौकरी खोने को लेकर चिंतिंत हैं।

विज्ञापन

छंटनी की वजह कहीं AI तो नहीं?

कर्मचारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी का का तेजी से बढ़ना भी चिंता की मुख्य वजह है। सर्वे में शामिल 72.42 फीसदी एम्प्लाइज ने यह माना है कि अगले 5 सालों में एआई की वजह से उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। सर्वे में शामिल आधे कर्मचारी इस बात को स्वीकार करते हैं कि एआई उनकी नौकरी को प्रभावित करेगा। नौकरी को लेकर सबसे अधिक चिंतित लोगों में सी-स्तर के अधिकारी (85 फीसदी) और निदेशक (78.83 फीसदी) शामिल हैं। यह सर्वे अमेरिका के 1200 कर्मचारियों पर किया गया।

विज्ञापन

एआई स्किल से लैश होना जरूरी

अगर आने वाले समय की बात करें तो हमें एआई स्किल से लैश होना जरूरी है। एआई से सिर्फ नौकरी ही नहीं जाएगी, बल्कि नए अवसर भी पैदा होंगे। विश्व आर्थिक मंच यानी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक एआई से करीब 97 मिलियन यानी 9 करोड़ 70 लाख नए अवसर पैदा होंगे। बेरोजगारी को खत्म करने में भी एआई की बड़ी भूमिका हो सकती है। कर्मचारियों को एआई का ज्ञान होना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ