हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Smartphone Tips: तुरंत छोड़ दें ये आदतें, वरना कभी भी फट सकता है आपका फोन!

विज्ञापन

Smartphone Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना हम सभी के लिए जरूरत के साथ जरूरी हो गया है। इसके जरिए हमारे कई काम होते है। यहां तक की फोन (Smartphone Blast Reasons on Summer) की जरूरत कहें या लत कहें, इस तरह से बढ़ चुकी है कि इसके बिना 1 घंटा तो दूर कुछ मिनट भी कई लोग रहना पसंद नहीं करते हैं। इस तरह की आदत से सिर्फ हमारे लाइफस्टाइल पर ही बुरा असर नहीं पड़ रहा है बल्कि ये फोन के लिए भी सही नहीं है।

आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपके फोन की लाइफ (Smartphone Life Increasing Tips) कम हो सकती है। इसके अलावा ये आदतें गर्मियों में फोन फटने का कारण भी बन सकती हैं। आइए उन बातों के बारे में जानते हैं जिनका ख्याल फोन का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।

स्मार्टफोन यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. फोन इस्तेमाल करने के बाद आपको बैकग्राउंड से सभी ऐप्स को बंद कर देना चाहिए। कई बार हम फोन तो इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं लेकिन बैकग्राउंड कई ऐप्स चल रहे होते हैं जिससे फोन हद से ज्यादा गर्म हो सकता है। ऐप्स को बैकग्राउंड से बंद करने के लिए टास्क मैनेजर या ऐप्स मैनेजर का यूज कर सकते हैं।
  2. आपको अपने फोन को समय-समय पर रिस्टार्ट भी करते रहना चाहिए। कई बार फोन गर्म होने की वजह सामान्य सॉफ्टवेयर की समस्या भी हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए सिस्टम रीसेट काम आ सकता है।
  3. अपने फोन में स्क्रीन टाइमआउट सेट जरूर करें। इससे आपके फोन में गर्म होने की समस्या पर रोक लग सकेगी। दरअसल, कई बार हम फोन को हद से ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में स्क्रीन टाइमआउट सेटिंग काम आ सकती है और वो आपकी स्क्रीन को खुद बंद कर देगी।
  4. हद से ज्यादा फोन को चार्ज भी ना करें। कई लोग अपने फोन की 100 से भी ज्यादा बैटरी चार्ज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करने पर फोन की बैटरी पर असर पड़ता है और उसमें गर्म होने की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि फोन को पूरा चार्ज होने से पहले ही हटा दें।

(Tramadol)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें