SIM Card: आपके नाम से कहीं चल तो नहीं रही फर्जी सिम? ऐसे तुरंत करें पता
Edited By Simran Singh

sim
Edited By Simran Singh

sim
SIM Linked Via Aadhaar Card: क्या आपके पास एक या उससे ज्यादा सिम कार्ड है? या आप ये जानते ही नहीं कि आपके नाम से कितनी सिम चल कही है? तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हो सकता है कि आपके नाम से कोई और सिम का इस्तेमाल कर रहा हो या शायद कोई फर्जी सिम चला रहा हो जो किसी के साथ फ्रॉड करने के काम भी आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आप बहुत बड़ी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपके नाम से कितनी सिम चल रही है, जिसे जानने के बाद आप चाहें तो सिम को ब्लॉक भी करवा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सिम कार्ड को खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक आधार कार्ड होता है। इसके जरिए कोई भी सिम कार्ड खरीद सकता है। एक आधार कार्ड से ज्यादा से ज्यादा 9 सिम ली जा सकती है। जबकि, कुछ राज्यों में ज्यादा से ज्यादा 6 सिम कार्ड को लिया जा सकता है।
ये भी पढ़िए- SIM Card Verification: सिम कार्ड डीलरों का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, नया नियम लागू!
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ये जान सकेंगे कि आपकी आईडी से कितने नंबर लिंक हैं। अगर इन लिस्ट में आपको कोई ऐसा नाम दिखता है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है तो आप इन नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको उसकी रिपोर्ट करनी होगी, जिसके बाद जांच की जाएगी और फिर नंबर को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: