SIM Card Verification: सिम कार्ड डीलरों का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, नया नियम लागू!
Edited By Nitin Arora

Indian Railways Minister Ashwini Vaishnaw
Edited By Nitin Arora

Indian Railways Minister Ashwini Vaishnaw
SIM Card Verification: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों के लिए दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार जल्द ही सिम (सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) कार्ड डीलरों का बायोमेट्रिक और पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी कर देगी।
दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा मौजूदा उस तरीके पर भी रोक लगा दी जाएगी, जिसमें व्यावसायिक संस्थाएं थोक में सिम कार्ड खरीद लेती थी। बताया गया कि इसके बजाय, बिजनेस सिम कनेक्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
नए नियमों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि सिम कार्ड डीलरों के लिए अधिक जवाबदेही बनाने की जरूरत तब पड़ी जब विस्तृत क्षेत्रीय परीक्षणों और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस एजेंसियों के साथ चर्चा से पता चला कि डीलर धोखाधड़ी वाली सिम गतिविधियों का एक प्रमुख स्रोत हैं। देश में अनुमानित 10 लाख सिम डीलर हैं।
मंत्री ने कहा, ‘ये सुधार उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित बनाने के हमारे प्रयासों का हिस्सा हैं। डीलरों की बहुत अधिक मिलीभगत है क्योंकि उनमें से कई कानूनी रूप से अनिवार्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया नहीं करते हैं। अब, सभी पॉइंट ऑफ सेल डीलरों के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा।’ नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: