SBI Alert, ऑनलाइन फर्जी निवेश योजना से बैंक ने किया सावधान! जानें कैसे हो रही है धोखाधड़ी

SBI Alerts Fake Investment Schemes: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से ग्राहकों को चेतावनी दी गई है कि वो फर्जी निवेश योजना के झांसे में न आएं। साथ ही डीपफेक वीडियो से संबंधित चेतावनी भी जारी की है।

SBI Alerts Fake Investment Schemes

एसबीआई फर्जी निवेश योजनाओं को लेकर अलर्ट

SBI Alerts Fake Investment Schemes: समय के साथ बदलाव हो रहे हैं और इन बदलावों में सबसे खास बदलाव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए है। टेक्नोलॉजी के चलन से कई काम घर बैठे करना आसान हो गए हैं लेकिन ऐसे में डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामले भी बढ़ते देखने को मिल रहे हैं। बैंक खाते को स्कैमर्स से सुरक्षित रखना लोगों के लिए मुश्लिक होता जा रहा है, जिसकी वजह कहीं न कहीं ऑनलाइन घोटाले का तेजी से बढ़ना और उन से संबंधित नए तरीके आना है।

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन ने भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) को भी चिंतित कर दिया है। ऐसे में बैंक अपने ग्रहकों और आम जानता को टॉप मैनेजमेंट को गलत तरीके से दिखाने वाले डीपफेक वीडियो के बारे में चेताया है। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने एक्स अकाउंट पर चेतावनी देते हुए सार्वजनिक सावधानी सूचना जारी किया है।

विज्ञापन

दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया ऐप एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से फर्जी वीडियो यानी डीपफेक वीडियो को लेकर चेतावनी दी है। कहा है कि लोगों को इस तरह की डीपफेक वीडियो से बचकर रहना होगा जो निवेश योजना का दावा कर रही हैं। बैंक की ओर से इस तरह की कोई निवेश योजना पेश नहीं की जा रही है जिसमें हाई रिटर्न दिया जा रहा हो। बैंक की ओर से ये साफ किया गया है कि वो किसी तरह की अधिक रिटर्न दावे वाली योजना नहीं दे रही है। ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए डीपफेक वीडियो से बचकर रहना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें डीपफेक वीडियो की पहचान?

डीपफेक वीडियो एक नई टेक्नोलॉजी है जिसके लिए AI की मदद ली जा रही है। देखने में ये वीडियो असली लगती है लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो आपको वीडियो में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दिखेगा और चेहरे से लेकर आवाज तक में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वीडियो को थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो पहचान करना आसान हो सकेगा कि वीडियो डीपफेक है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ