iPhone 17 लॉन्च के बाद Samsung ने Apple को किया टीज, ये तो अब भी नहीं कर पाए

Apple ने iPhone 17 और iPhone Air लॉन्च कर टेक वर्ल्ड में हलचल मचाई, लेकिन सोशल मीडिया पर Samsung ने #iCant हैशटैग से मजाक उड़ाते हुए चर्चा अपने नाम कर ली। जानिए iPhone 17 के फीचर्स और दोनों ब्रांड्स के बीच छिड़ी डिजिटल जंग की पूरी कहानी।

APPLE vs samsung

News 24 GFX

विज्ञापन

Apple vs Samsung: Apple ने 9 सितंबर को अपने Awe Dropping Event में iPhone 17, iPhone Air और नई Apple Watch लाइनअप पेश की। उम्मीद थी कि दुनिया सिर्फ इन प्रोडक्ट्स पर चर्चा करेगी, लेकिन कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर नजारा बदल गया। कारण था Apple का पुराना कॉम्पिटिटर Samsung।

Samsung की हैशटैग वार

Apple के इवेंट के तुरंत बाद Samsung Mobile US ने साल 2022 का एक पुराना X पर किया पोस्ट दोबारा शेयर किया। उसमें लिखा था- Let us know when it folds (हमें बताना जब ये फोल्ड होगा)। इस बार उन्होंने उसमें नया तड़का लगाया- ‘#iCant believe this is still relevant.’ मतलब Samsung ने एक बार फिर Apple को फोल्डेबल फोन न बनाने पर ताना मारा। इसके बाद #iCant हैशटैग Samsung का हथियार बन गया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने कई पोस्ट्स और रिप्लाईज में किया।

Advertisment

इन्फ्लुएंसर्स पर भी कटाक्ष

सैमसंग ने सिर्फ X तक ही बात नहीं रोकी, बल्कि बड़े टेक इन्फ्लुएंसर्स की पोस्ट्स पर भी चुटकी ली। मशहूर टेक यूट्यूबरमार्क्स ब्राउनली की पोस्ट पर सैमसंग ने रिप्लाई किया- “Actual innovation> hype #iCant”। मतलब उनका सीधा संदेश था कि Apple के मुकाबले असली इनोवेशन उनके फोल्डेबल डिवाइस हैं।

Apple फैंस का पलटवार

इधर सैमसंग के तानों का जवाब Apple फैंस ने भी दिया। किसी ने लिखा “Stay relevant for the next decade” यानी अगले दस साल तक खुद को प्रासंगिक बनाए रखो। कुछ यूजर्स ने सीधे फोल्डेबल फोन की अहमियत पर सवाल उठाया- “Even we can’t believe folding phones are relevant.” इसके अलावा, कुछ लोगों ने Samsung की अपनी पुरानी गलतियों की याद दिलाई, जैसे पहले हेडफोन जैक हटाने का मजाक उड़ाना और बाद में खुद वही करना।

iPhone 17 के फीचर्स

हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन Apple के नए प्रोडक्ट्स ने भी खूब ध्यान खींचा। iPhone 17 में अब और भी ब्राइट और बड़ा ProMotion डिस्प्ले है, जो खरोंचों से तीन गुना ज्यादा सेफ है। इसके साथ मिलता है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और नया A19 चिप, जो परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। कैमरा सिस्टम भी अपग्रेड हुआ है, जिसमें पीछे की ओर 48MP Dual फ्यूजन कैमरा और फ्रंट कैमरा में सेंटर स्टेज टेक्निक दी गई है।

विज्ञापन

Apple का भरोसा

Apple के वाइस-प्रेसिडेंट (Worldwide iPhone Product Marketing) ने कहा कि iPhone 17 उनके लिए शानदार विकल्प है, जो नए फीचर्स चाहते हैं और भरोसा करना चाहते हैं कि उनका iPhone लंबे समय तक टिकेगा।

विज्ञापन

मुकाबला किसका भारी?

क्लियर है कि ये जंग सिर्फ प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि ब्रांड्स की सोच और रणनीति की भी है। Apple जहां अपने डिजाइन और इकोसिस्टम की मजबूती पर भरोसा करता है, वहीं सैमसंग फोल्डेबल डिवाइस और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को हथियार बना रहा है। यानी मैदान दोनों का तैयार है अब फैसला ग्राहकों की पसंद पर है कि उन्हें स्मूद इकोसिस्टम चाहिए या बोल्ड इनोवेशन।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ