Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च, कीमत 82,900 से शुरू, जानें हर वेरिएंट का प्राइज, फीचर्स और कलर ऑप्शन

Apple ने भारत में iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। नए Air और Pro Max 2TB वेरिएंट सहित चार मॉडल्स 19 सितंबर से लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। जानतें कीमत, फीचर्स और कलर ऑप्शन

apple iphone 17

News 24 GFX

विज्ञापन

Apple iPhone 17 Launched: Apple ने आखिरकार भारत में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी चार मॉडल लेकर आई है- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। हर मॉडल को अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि एंट्री-लेवल फ्लैगशिप से लेकर अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन चाहने वालों तक सबके लिए एक विकल्प मौजूद हो।

iPhone 17-सबसे किफायती मॉडल

iPhone 17 सीरीज का बेस मॉडल, यानी iPhone 17, भारत में 82,900 रुपये से शुरू होता है। इसका 256GB वेरिएंट 82,900 रुपये और 512GB वेरिएंट 1,02,900 रुपये में उपलब्ध है। यह मॉडल लेवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज व्हाइट और ब्लैक जैसे अट्रैक्टिव कलर्स में मिलेगा।

विज्ञापन

iPhone Air- सबसे पतला iPhone

Apple ने इस बार iPhone 17 Air भी पेश किया है, जिसे कंपनी का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है। इसमें Titanium बॉडी, eSIM-only डिजाइन और AI-ट्यून GPU दिया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये (256GB) है। इसका 512GB वेरिएंट 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,59,900 रुपये में मिलेगा। यह फोन स्पेस ब्लैक, क्लाइड व्हाइट , लाइट गोल्ड और स्काय ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

iPhone 17 Pro और Pro Max-अल्ट्रा प्रीमियम पावरहाउस

सीरीज़ का सबसे दमदार हिस्सा है iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max।

  • iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये (256GB) है, जबकि इसका 512GB वर्जन 1,54,900 रुपये और 1TB वर्जन 1,74,900 रुपये में मिलेगा।
  • iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये  (256GB) से शुरू होता है और इसके 512GB, 1TB और 2TB वेरिएंट क्रमशः 1,69,900 रुपये , 1,89,900 रुपये और 2,29,900 रुपये में उपलब्ध होंगे।

दोनों मॉडल्स कोस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में मिलेंगे।

विज्ञापन

प्री-ऑर्डर और उपलब्धता

भारत समेत 60 से ज्यादा देशों में iPhone 17 सीरीज के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे। डिलीवरी की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, जबकि 26 सितंबर से यह फोन और भी देशों में उपलब्ध हो जाएगा।

iOS 26 और नए फीचर्स

सभी नए iPhones iOS 26 के साथ आते हैं। इसमें Apple Intelligence फीचर्स, बेहतर बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉर्मेंस को खास तौर पर अपग्रेड किया गया है। Pro सीरीज के कैमरा सेटअप में और भी एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ