Samsung Galaxy A34 5G Smartphone Discount Offer: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग का गैलेक्सी ए 34 5जी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस पावरफुल फोन को भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत और कम की जा सकती है। आइए सैमसंग गैलेक्सी ए 34 5जी पर मिल रहे ऑफर्स पर एक नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy A34 5G को सस्ते में खरीदने का मौका
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2023) के दौरान सैमसंग गैलेक्सी A34 5G (8GB +128 GB) की कीमत घटकर 27,999 रुपये हो गई है, जबकि इसकी एमआरपी 35,499 रुपये है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रहा है, जिसका लाभ इसकी कीमत 25,999 रुपये तक की जा सकती है।
क्यों खरीदना चाहिए Samsung Galaxy A34 5G?
सैमसंग का यह स्मार्टफोन एक 5जी फोन है, जो मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है, जिसे लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद एक दिन तक चलने में सक्षम है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह IP67 इन्ग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है और निर्माण गुणवत्ता भी मजबूत है। इसका मतलब यह है कि 5G फोन 1 मीटर पानी में लगभग 30 मिनट तक डूबा रहने पर भी जीवित रह सकता है, जिसका मतलब है कि बारिश के मौसम में फोन का उपयोग करने में किसी को कोई समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ेंः लैपटॉप खरीदने का सुनहरा मौका! Amazon Great Indian Festival Sale में भारी छूट के साथ उपलब्ध
इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन में एंड्रॉयड 17 ओएस तक अपडेट मिलने की दावा किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए 34 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 inch का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस धांसू फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कंपनी इस फोन के साथ चार्जर नहीं देता है। इसका मतलब है कि चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
46 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines