Refrigerator Blast Reason: कम कूलिंग होने पर भी फट सकता है Fridge, जानें कैसे करें बचाव?

Refrigerator Blast Reason: कहीं आपका फ्रिज तो कम कूलिंग नहीं कर रहा है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि फ्रिज की कम कूलिंग भी ब्लास्ट की वजह बन सकती है। आइए फ्रिज में ब्लास्ट होने के कारण और बचाव जानते हैं।

Refrigerator Blast Reason

रेफ्रिजरेटर ब्लास्ट कारण

विज्ञापन

Refrigerator Blast Reason: “फ्रिज” एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है। खाने की चीजों को फ्रेश रखने के फ्रिज यूज किया जाता है। सर्दियों की तुलना गर्मियों में इसकी ज्यादा जरूरत पड़ती है। पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल के बढ़ने के साथ आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। आप पिछले दिनों से आ रही कई फ्रिज ब्लास्ट की खबरें या हादसे के बारे में सुना होगा। इनमें ज्यादातर मामले लापरवाही के कारण होते दिखे हैं।

हद से ज्यादा फ्रिज का इस्तेमाल या बिना सही जानकारी के फ्रिज यूज करना ब्लास्ट की वजह बन सकता है। यहां तक कि अगर आपका फ्रिज सही से कूलिंग नहीं कर रहा है तब भी ब्लास्ट होने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे फ्रिज की कम कूलिंग ब्लास्ट की वजह बन सकती है?

Advertisment

फ्रिज की कूलिंग का रखें ध्यान

तपती गर्मी में फ्रिज की कूलिंग में कमी आ सकती है, लेकिन अगर उसकी कूलिंग में आपको थोड़ा अजीब सा बदलाव लगे तो इसे नजरअंदाज भी न करें। कम कूलिंग के साथ अगर दुर्गंध आए तो ये फ्रिज के खराब होने की एक वजह भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि फ्रिज को सही करने के लिए कंपनी की सर्विस सेंटर से एक बार जरूर संपर्क कर लें।

कम कूलिंग बन सकता है ब्लास्ट का कारण

फ्रिज में कम कूलिंग होने के कारण कंडेनसर पर जोर पड़ सकता है। ऐसे में बार-बार फ्रिज को खोलना या बंद करना या फिर सामान को रखकर ठंडा करना आदि सही नहीं होता है। इससे फ्रिज के कंडेनसर पर ज्यादा जोर पड़ता है और ये फटने के पीछे का कारण भी बन सकता है। फ्रिज कुछ भी ठंडा नहीं कर रहा है तो तुरंत इसे चेक करवाएं। साथ ही उसके कंडेनसर में कोई कमी तो नहीं या वो सही से काम कर भी रहा है या नहीं? एक बार इसकी भी जांच करा लें।

विज्ञापन

कैसे करें बचाव?

1. हमेशा फ्रिज के तापमान का ध्यान रखें कि वो 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच हो। ज्यादा करने पर उसके कंडेनसर पर लोड पड़ता है और बिजली का बिल भी ज्यादा आ सकता है। कोशिश करें कि वो इतनी डिग्री सेल्सियस के साथ ही आपका फ्रिज ठंडा करने में मददगार हो।

2. समय-समय पर फ्रिज की साफ-सफाई भी जरूरी है। अगर इसमें गंदगी जम जाती है या धूल हो जाती है तो फ्रिज की ठंडक में कमी आने लगती है जिससे फ्रिज को अपना काम करने के लिए अधिक लोड उठाना पड़ता है। इसलिए फ्रिज को हमेशा साफ रखें।

विज्ञापन

3. फ्रिज से गर्मी को बाहर निकालने के लिए उसमें कंडेनसर कॉइल होता है। अगर इस कॉइल में धूल जम जाती है तो फ्रिज में ठंडक नहीं होती है। इसलिए समय-समय पर फ्रिज के कंडेनसर कॉइल की वैक्यूम क्लीनर से सफाई करें। ध्यान रहे कि इस दौरान फ्रिज बिजली से अनप्लग्ड हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ