Redmi 6A Blast: दुनिया भर की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां अपने ग्राहकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती है। लेकिन फिर भी कई बार मोबाइल फटने की खबरें सामने आती ही रहती है। इन घटनाओं के चलते कई बार लोगों को चोट भी आ जाती है। लेकिन राजधानी दिल्ली से Redmi 6A फोन के ब्लास्ट होने पर एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिस पर कंपनी ने भी जवाब दिया है।

यू-ट्यूबर ने लगाया कंपनी पर आरोप

दरअसल यूट्यूबर एमडी टॉक ने 9 सितंबर 2022 को एक ट्वीट किया और इसमें बताया कि Redmi 6A के फटने की वजह से उनकी आंटी की मौत हो गई। उन्होंने ये भी दावा किया कि जब वो सो रही थी तब फोन उनके तकिये के पास रखा हुआ था। रात के समय अचानक एक चिंगारी निकली और फोन बुरी तरह से फट गया। इसके फटने से उनकी आंटी की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्वीट में यू ट्यूबर ने कुछ फोटोज़ भी अटैच किए है, जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि कैसे फोन के चिथड़े उड़े हुए है और वह पुरी तरह से मेल्ट हो गया है। इस ट्विट में उनकी आंटी के शव की भी फोटो मौजूद है। इस ट्विट में यू ट्यूबर ने रेडमी इंडिया समेत कई लोगों को टैग किया है।

Redmi ने दिया ये जवाब

इस मामले के सामने आने के बाद अब कंपनी की तरफ से भी जवाब सामने आया है। कंपनी ट्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि ‘कस्टमर की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और हम इस तरह के मामलों को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम पीड़ित परिवार से संपर्क करने में जुटी है ताकि मामले की जांच की जा सके।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ