Redmi 12: शाओमी 1 अगस्त को भारत में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 12 को पेश करने वाला है। लॉन्च डेट नजदीक आने की वजह से यह सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन इससे जुड़ी लीक सामने आ रहे हैं। अब, आधिकारिक लॉन्च से पहले जाने-माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने डिवाइस की कीमत का खुलासा किया है। रेडमी 12 को भारतीय बाजार में 4G और 5G दोनों वेरिएंट में जारी किए जाने की उम्मीद है।
Redmi 12 की कीमत लीक
टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक, Redmi 12 4G मॉडल 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये होगी। जबकि, 5G वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा जिसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी।
यादव ने कीमत का खुलासा करते हुए फोन की तस्वीरें से भी शेयर की है। डिवाइस Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर काम करेगा।
Redmi 12 के स्पेसिफिकेशन्स
खबरों के अनुसार, रेडमी 12 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G88 चिपसेट और 5,000mAh की पावरफुल बैटरी द्वारा संचालित होगा। बैटरी 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
कैमरे की बात करें तो, उम्मीद है कि Redmi 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ेंः धूम मचाने आया Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जीत लेंगे आपका दिल
यह भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन- जेड ब्लैक और पेस्टल ब्लू में आ सकता है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
Realme C53 4G की भारत में बिक्री शुरू
इन सब के इतर, रियलमी के नए सी 53 स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9999 रुपये है। यह 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है और इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इस फोन को और भी सस्ते दाम पर खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines