Realme P3 Pro Features: हाल ही में Realme में अपनी नई 14 सीरीज लॉन्च की है जिसके बाद अब कंपनी ‘P’ सीरीज का नया फोन पेश करने वाली है। जी हां, कंपनी 18 फरवरी को भारत में P3 सीरीज का नया फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अपने प्रो वेरिएंट को टीज कर रही है, जिसमें खुलासा किया गया है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिप, 6000mAh की बैटरी और एक नए डिजाइन के साथ एक स्लिम प्रोफाइल में आएगा। लॉन्च होने में अभी एक हफ्ता बाकी है। चलिए लॉन्च से पहले Realme P3 Pro के 5 खास फीचर्स जानें…
Realme P3 Pro में क्या-क्या होगा खास?
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme P3 Pro अपने पिछले मॉडल P2 Pro की तुलना में नए डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। टीज की गई तस्वीरों के अनुसार P3 Pro, Realme 14 Pro जैसा दिखता है। कंपनी ने आगामी सीरीज में कलर बदलने वाली टेक्नोलॉजी भी लगाई है। कंपनी ने बताया है कि P3 Pro एक ‘ग्लो-इन-द-डार्क’ वैरिएंट लाएगा जो नेबुला पैटर्न जैसा होगा।
मिलेगी खास रिंग लाइट
इसके अलावा, फोन के रियर पैनल में एक गोल कैमरा आइलैंड है, जिसमें दो कैमरा शूटर और एक रिंग लाइट है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि यह 7.99 मिमी मोटाई के कारण एक पतली प्रोफाइल के साथ आएगा। Realme P3 Pro, Realme 14 Pro सीरीज के जैसा क्वाड-कर्व डिस्प्ले के साथ आएगा।
ये भी पढ़ें : लाखों iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया नया अपडेट, गलती से भी न करें इग्नोर
6,000mAh की बड़ी बैटरी
फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह चिप इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बना देगा। यही नहीं Realme P3 Pro में 6,000mAh की बैटरी होगी जिसकी मदद आप फोन को दिनभर इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि यह 80W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकता है।
ट्रिपल IP-रेटेड होगा डिवाइस
Realme P3 Pro में एक बड़ा Vapor Cooling सिस्टम मिल सकता है। कंपनी ने दावा है कि P3 Pro बेहतर गेमिंग वाले कामों के लिए बढ़िया होगा। Realme ने यह भी कंफर्म किया है कि P3 Pro ट्रिपल IP-रेटेड डिवाइस के साथ आएगा। जिससे ये फोन वाटरप्रूफ बन जाएगा। फोन में IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिलेगी। फोन की कीमत 27,990 रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
5 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
6 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
7 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
9 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines