लेटेस्ट Realme P3 Pro 5G पर 4 हजार का Discount, फीचर्स देख आप भी कर देंगे ऑर्डर

Realme P3 Pro 5G Price and Discount Offer: लेटेस्ट Realme P3 Pro 5G पर कंपनी 4 हजार का डिस्काउंट दे रही है। कीमत के हिसाब से देखें तो फोन के फीचर्स काफी ज्यादा जबरदस्त हैं जिसे देखकर आप भी इसे तुरंत ऑर्डर कर देंगे।

Realme P3 Pro 5G Price and Discount Offer
विज्ञापन

Realme P3 Pro 5G Price and Discount Offer: आज से लेटेस्ट Realme P3 Pro 5G भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। Realme P सीरीज के स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते Realme P3x 5G के साथ देश में लॉन्च किया गया था। यह तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट से लैस है। Realme P3 Pro 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है और इसमें 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। साथ ही डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की दमदार बैटरी मिल रही है।

Realme P3 Pro 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो Realme P3 Pro 5G की भारत में कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 23,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 26,999 रुपये है। इसे गैलेक्सी पर्पल, नेबुला ग्लो और सैटर्न ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Advertisment

हैंडसेट फिलहाल कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यही नहीं कंपनी 2,000 रुपये का बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। यानी आप नए फोन पर सीधे 4 हजार की छूट ले सकते हैं। खरीदार 6 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI का भी मजा ले सकते हैं।

Realme P3 Pro 5G Discount Offer

विज्ञापन

Realme P3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

Realme P3 Pro 5G Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 450ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.83-इंच 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है। कैमरा की बात करें तो Realme P3 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें Sony IMX896 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है।

6,000mAh की बड़ी बैटरी

डिवाइस में सामने की तरफ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 + IP69 रेटिंग को पूरा करता है। यह AI बेस्ट फेस, AI इरेज 2.0, AI मोशन डेब्लर और AI रिफ्लेक्शन रिमूवर सहित AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ