iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार का मिल रहा Discount!

iPhone 16 Pro Price Drops: पिछले साल सितंबर महीने में एप्पल ने अपना iPhone 16 Pro लॉन्च किया था जो इस वक्त 20 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। चलिए इस डील के बारे में जानें…

iPhone 16 Pro Price Drops

iPhone 16 Pro Price Drops: iPhone 16 प्रो को कुछ महीने पहले 1,19,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में अब अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, विजय सेल्स आपके लिए बहुत ही कमाल का ऑफर लाया है जिसके बाद आप इस फोन को 1 लाख रुपये से कम में खरीद सकते हैं। यानी फोन पर सीधे 20 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। जिसमें 10 हजार की छूट बैंक ऑफर के साथ और 10 हजार का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए इस जबरदस्त डील पर एक नजर डालते हैं…

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

iPhone 16 Pro को 1,19,000 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह विजय सेल्स पर 9% की छूट के बाद 1,09,500 रुपये में लिस्टेड है। इसका मतलब है कि आप iPhone 16 Pro खरीदने पर 10,400 रुपये बचा सकते हैं। यह प्राइस स्मार्टफोन के 128GB वैरिएंट के लिए है। इतना ही नहीं, आप कीमत को और कम करने के लिए कुछ बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

Discount offer on iPhone 16 Pro

अगर आप ICICI बैंक या SBI क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आप खरीद पर 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। इससे कीमत घटकर 1,06,500 रुपये हो जाती है लेकिन अगर आपके पास IDFC First Bank Credit Card है तो आप EMI ऑप्शन के साथ 10 हजार की छूट ले सकते हैं जिससे फोन की कीमत सिर्फ 99,500 रुपये रह गई है।

iPhone 16 Pro की स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Pro में डॉल्बी विजन सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके फ्रेम के दाईं ओर, आपको एक डेडिकेटेड कैमरा कंट्रोल बटन मिलता है, जिससे यूजर्स जल्दी से फोटो कैप्चर कर सकते हैं, वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और आसानी से कैमरा सेटिंग एडजस्ट कर सकते हैं। डिवाइस को प्रीमियम ग्रेड 5 टाइटेनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है।

डिवाइस में एप्पल का इन-हाउस A18 प्रो चिपसेट है, जो 3,367mAh की बैटरी से लैस है। कैमरे की बात करें तो iPhone 16 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जो 5x ऑप्टिकल जूम मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ