Realme C53 की 24 जुलाई को होगी दो घंटे की स्पेशल सेल, जानिए कीमत और ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme C53 Sale Date in India: रियलमी ने हाल ही अपने सी सीरीज के तहत एक नया फोन भारत में लॉन्च किया, जिसका नाम रियलमी सी53 है। लॉन्च के अगले दिन फोन को अर्ली बर्ड सेल के तहत बिक्री के लिए कुछ घंटे के लिए उपलब्ध किया गया था, जिसके बाद अब ये फोन फिर से दो घंटे की स्पेशल सेल के तहत खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
दरअसल, रियलमी सी53 स्मार्टफोन को 24 अप्रैल 2023 को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्पेशल सेल के जरिए उपलब्ध होगी। इस दौरान फोन की कीमत पर आप छूट पा सकेंगे।
आईफोन 14 प्रो मैक्स जैसे डिजाइन वाला रियलमी सी53 भारत में स्पेशल सेल के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान रियलमी सी53 के 6GB रैम वैरिएंट पर 1000 रुपये तक की छूट पाने का मौका है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ऑफ भी दिया जाएगा, जिससे पेमेंट करके छूट मिल सकेगी।
भारत में रियलमी सी53 को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट- 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 26 जुलाई से फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी।
रियलमी सी53 में 6.4 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। दावा है कि सिर्फ 52 मिनट में फोन 50% तक चार्ज हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: