हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Surya Ghar Yojana: दिनभर चलाएं AC, कूलर और पंखा…फिर भी नहीं आएगा बिजली बिल! जानिए सरकार की इस योजना का फायदा

अगर हर महीने आने वाला बिजली बिल आपकी जेब पर भारी पड़ता है, तो केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. जानते हैं इसके लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बढ़ते बिजली बिल आज लगभग हर घर की चिंता बन चुके हैं. ऐसे सरकार की पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. इस योजना के जरिए लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाकर न सिर्फ बिजली का खर्च कम कर रहे हैं, बल्कि कई परिवारों का बिजली बिल पूरी तरह शून्य भी हो चुका है. हाल ही इस योजना से 50 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचने बड़ा आंकड़ा पार किया है. अगर आप भई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यहां पूरी प्रोसेस जान लें.

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक अहम पहल है. इसका मकसद लोगों को सौर ऊर्जा अपनाना के लिए प्रोत्साहित करना और बिजली के बढ़ते खर्च से राहत देना है. इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देती है, जिससे परिवार अपनी जरूरत की बिजली खुद बना सकें और ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनें.

योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

इस योजना के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आवेदन के दौरान बिजली बिल, आधार कार्ड और जरूरी जानकारी भरकर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मेट्रो में मोबाइल छूट जाए या खो जाए तो कैसे मिलेगा वापस, कहां करनी होती है शिकायत?

सोलर पैनल पर मिलती है सरकारी सब्सिडी

योजना के तहत सरकार सोलर प्लांट की क्षमता के अनुसार सब्सिडी देती है. यह राशि सीधे लाभार्भी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाती है. इससे सोलर पैनल लगाने का शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है और कुछ सालों में इसकी लागत भी निकल जाती है.

विज्ञापन

अतिरिक्त बिजली बेचकर भी कर सकते हैं कमाई

इस योजना की एक बड़ी खासियत ये है कि अगर आपके घर में जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो उसे ग्रिड में भेजा जा सकता है. नेट मीटरिंग की सुविधा के जरिए इस एक्स्ट्रा बिजली को बेचकर परिवार हर साल एक्स्ट्रा आय भी कमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कहीं आपके नाम पर तो एक्टिव नहीं है फर्जी SIM? घर बैठे ऐसे पता कर करें ब्लॉक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola