Oppo Find N2 Flip: अगर आप भी एक फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए Oppo Find N2 Flip फोन एक अच्छा फोन हो सकता है। ओप्पो ने अपने इस मुड़ने वाले फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया है, जो अब बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो गया है। ग्राहक फोल्डेबल डिवाइस को Oppo.com, Flipkart और Vijay Sales से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसे अधिकृत ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकता है। लॉन्च के बाद से ही यह स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है, यूजर्स इसे खूब पसंद रहे हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं आपको इस धांसू फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे।
और पढ़िए – Twitter New Feature: यूजर्स के लिए अब ट्विटर हो जाएगा और भी ज्यादा मजेदार! आ गया ये नया फीचर
Oppo Find N2 Flip: कीमत और ऑफर
आपको बता दें कि, कंपनी ने ओप्पो फाइंड एन2 को भारत में सिंगल वेरिएंट- 8GB रैम 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। लेकिन कंपनी अभी इसे भारी डिस्काउंट के साथ 89,999 रुपये में बेच रही है। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर ऑफर भी मिल रहा है। इन ऑफर के बाद इस फोन को और भी सस्ते में अपना बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A Series के दो नए 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, खरीद पर मिलेगा 3000 रुपये का कैशबैक!
एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, वन कार्ड और एमेक्स पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक और 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप 30,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स के चेंज करने पर 10 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। लेकिन, मान लीजिए एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो ओप्पो को यह फोल्डेबल फोन आपको 49,999 रुपये में मिल सकता है।
और पढ़िए – Jio Yearly Plan: एक साल तक रिचार्ज की नो-टेंशन, ये है जियो का किफायती रिचार्ज प्लान!
क्या है खासियत?
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप का इंडियन वेरिएंट सिंगल मेमोरी कॉन्फिगरेशन – 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 के साथ उपलब्ध है। इसमें 1Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट (LTPO) सपोर्ट के साथ 6.8 इंच की प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है। बाहरी डिस्प्ले की साइज 3.62 इंच है। दोनों पैनल OLED टेक्नोलॉजी से लैस है। हुड पॉवरिंग के तहत फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines