Twitter New Feature: यूजर्स के लिए अब ट्विटर हो जाएगा और भी ज्यादा मजेदार! आ गया ये नया फीचर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Twitter New Feature: दुनिया का प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लेकर आ गया है। इसके जरिए यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को चलाना और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगा और साथ ही उनके पास एक सुपर पावर भी आ सकेगी।
दरअसल, ट्विटर की ओर से अपने आईओएस यूजर्स (Twitter Feature for iPhone Users) के लिए नया फीचर पेश किया गया है। ये ट्वीट्स पर बुकमार्क काउंट का एक नया फीचर है, जिसके जरिए यूजर्स देख सकेंगे कि उनके ट्वीट्स पर कितने बुकमार्क काउंट हैं।
कंपनी ने अपने ट्विटर सपोर्ट अकाउंट से ट्वीट करते हुए नए फीचर की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि “ट्वीट्स को बाद में फिर से देखने के लिए सहेजने के लिए हम बुकमार्क पसंद करते हैं। आईओएस पर आज से, अब आप देखेंगे कि ट्वीट विवरण पर ट्वीट को कितनी बार बुकमार्क किया गया है।”
इसके बाद कंपनी ने दूसरा एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंन लिखा कि “हालांकि चिंता न करें- आपके बुकमार्क अभी भी निजी हैं। हम यह कभी नहीं दिखाएंगे कि किन खातों ने अपने बुकमार्क में ट्वीट जोड़ा है।” कंपनी की ओर से अपने सपोर्ट पेज पर ट्वीट कर यूजर्स को जानकारी दी गई कि वो इस फीचर का विस्तार करने का प्लान बना रहे हैं। लेखक और पाठक दोनों ट्वीट्स पर बुकमार्क काउंट देख सकेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल के शुरुआत में ट्विटर के सीईओ एलन मस्क द्वारा ऐलान किया गया था कि वो अपने यूजर्स को आसानी से ट्वीट्स को बुकमार्क करने की अनुमति वाला फीचर जारी कर सकता है। वहीं, अब प्लेटफॉर्म ने इस फीचर को आईओएस पर रिलीज करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आईफोन यूजर्स ट्विटर के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: