हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या आप भी करते हैं Online Shopping? तो इस ऑप्शन को जरूर करें ऑन, Delivery Boy नहीं कर पाएगा Scam  

Flipkart Open Box Delivery: इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद डिलीवरी बॉय चाहकर भी आपके साथ कोई स्कैम नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन

Flipkart Open Box Delivery : आजकल बहुत से लोग ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। ई-कॉमर्स साइट्स भी समय समय पर अपने प्लेटफार्म पर Sale और बेस्ट ऑफर्स लेकर आती रहती हैं, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में आज भी स्कैम होने का डर बना रहता है। अक्सर हमें  खबरें सुनने को मिल जाती हैं कि शख्स ने iPhone 14 Pro ऑर्डर किया लेकिन उसकी जगह डिब्बे से साबुन निकल गया।

ऐसी खबरें सुनने के बाद हर कोई ऑर्डर करने से पहले सौ बार सोचता है। हालांकि इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनियां भी कड़ी मेहनत कर रही हैं। वहीं अगर आप Flipkart से शॉपिंग करते हैं तो हम आपको आज एक ऐसे ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे यदि आप ऑन कर देते हैं तो डिलीवरी बॉय चाहकर भी आपके साथ कोई स्कैम नहीं कर पाएगा।

ये भी पढ़ें : Instagram यूजर्स की हुई मौज! जल्द मिलेंगे कई दमदार Features

विज्ञापन

Flipkart Open Box Delivery  

बता दें कि इस ऑप्शन का नाम Flipkart Open Box Delivery है। यह एक ऐसा ऑप्शन है, जिसका इस्तेमाल करके आप डिलीवरी बॉय द्वारा किए जाने वाले स्कैम से बच सकते हैं। खास बात यह है कि ये ऑप्शन पूरी तरह से FREE है। इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं है।

अगर आप इस ऑप्शन को ऑन करके किसी गैजेट को मंगवाते हैं तो डिलीवरी बॉय आपके सामान को पहले ओपन करके दिखाएगा। यदि आपको लगता है कि आपके प्रोडक्ट के साथ कुछ छेड़खानी हुई है तो आप इसे उसी वक्त रिटर्न भी कर सकते हैं। यानी आप इस एक छोटी सी सेटिंग को ऑन करके अपनी मेहनत की कमाई डूबने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

यह ऑप्शन आपको फ्लिपकार्ट ऐप में देखने को मिलता है। इस लिए ध्यान रखें की जब भी आप कुछ आर्डर करें तो इस ऑप्शन को जरूर ऑन कर लें। इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद डिलीवरी बॉय आपको पैकेज ओपन करके देगा। हालांकि आप चाहें तो डिलीवरी बॉय से ऐसा करने के लिए मना भी कर सकते हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, लेकिन Open Box Delivery सभी प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए खरीदने से पहले इसकी जांच जरूर कर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola