IPL से लेकर फिल्मों का मजा होगा दुगना! आ गए Haier के 77 इंच तक के OLED TV, जानिए कीमत

Haier ने भारत में अपनी नई OLED TV की नई C90, C95 सीरीज को पेश किया है। नई रेंज ऐसे ग्राहकों को लुभाने के लिए डिजाइन की है जिन्हें बड़ी स्क्रीन का मजा लेना चाहते हैं। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में …

hairer tv

इन दिनों पूरा देश IPL  2025 का आनंद ले रहा है साथ ही OTT पर फिल्मों और वेब सीरीज का भी मजा ले रहे हैं। क्रिकेट और फिल्मों के मजे को और बढ़ाने के लिए  Haier ने भारत में अपनी नई OLED TV की नई C90, C95 सीरीज को पेश किया है। नई रेंज ऐसे ग्राहकों को लुभाने के लिए डिजाइन की है जिन्हें बड़ी स्क्रीन का मजा लेना चाहते हैं और साथ ही हाई-एंड फीचर्स भी चाहते हैं। Haier के नए टीवी घर में ही सिनेमाहॉल जैसा अनुभव देंगे।

विज्ञापन

नई Haier C90 सीरीज में 55-इंच, 65-इंच और 77-इंच स्क्रीन साइज शामिल हैं जो आपके घर को सिनेमा हॉल का मजा देने के लिए काफी हैं। नए मॉडल्स का डिजाइन प्रीमियम है और कई अच्छे फीचर्स से ये लैस हैं। कीमत की बात करें तो Haier C90 सीरीज की कीमत 129,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Haier C95 सीरीज की कीमत 156,990 रुपये से शुरू हो रही है। दोनों लाइनअप के सभी मॉडल्स की सेल शुरू हो गई है। ग्राहक नए टीवी मॉडल्स को कंपनी वेबसाइट के अलावा रीटेल आउटलेट्स और चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स?

OLED TV की नई C90, C95 सीरीज का डिजाइन बेहद प्रीमियम है और काफी पतले बेजल्स देखने को मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिएय कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इनमें Dolby Vision IQ के अलावा HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। इनमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, HAICAST और built-in Chromecast दिया गया है। इनमें ब्लूटूथ साउंड कास्ट फीचर दिया गया है और ये 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मिलते हैं। इनमें MEMC (मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपेनसेशन) टेक का सपोर्ट मिल रहा है। सभी नए मॉडल्स Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और इन्हें वॉइस कमांड देकर कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ