Samsung यूजर्स के लिए गुड न्यूज, गैलेक्सी A56 लेकर आया नया धमाकेदार फीचर

Samsung गैलेक्सी A56 यूजर्स के लिए गुड न्यूज है। अगर आपके पास भी सैमसंग A56 का फोन है तो कंपनी ने इस फोन के लिए एक नया फीचर अपडेट किया है। इस अपडेट में डिवाइस के लिए साइड-बटन को लॉन्ग प्रेस करके जेमिनी एआई लॉन्च कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

Samsung galaxy A56

Samsung galaxy A56

विज्ञापन

Samsung गैलेक्सी A56 के यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने इस फोन के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है। सैमसंग कंपनी ने गैलेक्सी S25 सीरीज के कुछ खास फीचर को गैलेक्सी 56 के लिए रोलआउट कर दिया है।

Samsung गैलेक्सी A56 में आया नया फीचर

Advertisment

बता दें कि कंपनी गैलेक्सी A56 डिवाइसेज के लिए नया सॉफ्टवेयर अपेडट रोलआउट किया है। इस अपडेट में इस डिवाइस को गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन दिया जा रहा है। अब यूजर के लिए साइड बटन का प्रयोग करके लॉन्ग प्रेस करके इस एआई असिस्टेंट को लॉन्च कर सकते हैं।

OneUI 7 के साथ लॉन्च किया गया था

जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने इस फोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। यह मोबाइल एंड्राइड 15 पर बेस्ड OneUI 7 के साथ लॉन्च किया गया था। शुरुआत में इसमें जेमिनी के लिए साइड-बटन ऐक्सेस मिसिंग था। यूजर बिक्सबी या दूसरे असिस्टेंट्स को सेटिंग्स में दिए गए अडवांस्ड फीचर ऑप्शन में मौजूद साइड बटन से सेलेक्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

सभी गैलेक्सी A56 डिवाइसेज में होगा

कंपनी से हाल ही में अपडेट को यूरोप से रोलआउट करना शुरू किया है। यह ग्लोबल यूजर्स के लिए आया है। बता दें कि धीरे-धीरे गैलेक्सी A56 डिवाइसेज तक पहुंच जाएगा। अब यूजर को काफी आसानी मिलेगी। साथ ही फोन को सेटिंग्स में दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर इस अपडेट को चेक, डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

गैलेक्सी A56 के स्पेसिफिकेशन

बता दें कि कंपनी का यह फोन 1080×2340 पिक्सल के सथ 6.7 इंच का फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। साथ में एक 1580 चिपसेट भी दिया गया है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। इसमें फोटोग्राफी के लिए फोन मे 50 मेगापिक्स के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन की बैटरी 5000mAH की है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ