iPhone 16e से भी कम कीमत में खरीदें iPhone 15, Amazon दे रहा तगड़ा ऑफर

Amazon की Great Summer Sale में iPhone 15 अब iPhone 16e से भी सस्ता मिल रहा है। ऐसे में आपके सामने सवाल है कि क्या iPhone 15 लेना सही रहेगा या iPhone 16e? आइए जानते हैं।

Amazon Great Summer Sale

Amazon Great Summer Sale

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो Amazon की Great Summer Sale आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है। इस बार ऐसा ऑफर आया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं, iPhone 15 अब नए iPhone 16e से भी सस्ता मिल रहा है। अक्सर नए मॉडल महंगे होते हैं लेकिन इस बार उल्टा हो गया है। ऐसे में अब लोगों के सामने सवाल है कि वे किस फोन को चुनें ज्यादा फीचर्स वाला पुराना मॉडल या नई टेक्नोलॉजी और AI वाला नया मॉडल? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

iPhone 15 की कीमत में बड़ी कटौती

Amazon की Great Summer Sale में Apple के फैंस के लिए एक चौंकाने वाला ऑफर सामने आया है। iPhone 15 अब iPhone 16e से सस्ती कीमत में मिल रहा है। iPhone 15 जिसकी असली कीमत ₹69,900 है, उसे अब Amazon पर ₹58,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 16e की शुरुआती कीमत बिना डिस्काउंट के ₹59,900 है। इस तरह पुराना मॉडल अब नए मॉडल से सस्ता हो गया है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स का फायदा लेकर ग्राहक iPhone 15 को और भी सस्ती कीमत पर ले सकते हैं।

विज्ञापन

Amazon Great Summer Sale

ग्राहकों के सामने मुश्किल चुनाव

इस ऑफर ने ग्राहकों को थोड़ी उलझन में डाल दिया है। अब सवाल यह है कि क्या थोड़ा पुराना लेकिन फीचर्स से भरपूर iPhone 15 लें, या फिर थोड़ा ज्यादा खर्च कर नया और भविष्य के लिए बेहतर iPhone 16e खरीदें? iPhone 15 में Dynamic Island, MagSafe चार्जिंग और डुअल कैमरा जैसे फीचर्स हैं, जो iPhone 16e में नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर, iPhone 16e में Apple का नया A18 चिपसेट, 8GB RAM और नया C1 मॉडम है जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में आगे ले जाता है।

विज्ञापन

iPhone 16e में नई टेक्नोलॉजी और AI सपोर्ट

iPhone 16e के साथ एक और खास बात यह है कि यह “Apple Intelligence” के नाम से आने वाले AI फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह नया मॉडल उन लोगों के लिए है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि इसमें सिर्फ एक रियर कैमरा है, लेकिन 1x और 2x डिजिटल जूम के साथ यह अच्छी फोटो क्लिक करता है। इसके अलावा इसमें नया Action Button भी दिया गया है जो iPhone 15 में नहीं है।

विज्ञापन

iPhone 15 अब भी कैमरा और डिजाइन में आगे

वहीं दूसरी ओर iPhone 15 उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो फोटोग्राफी और डिजाइन को ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा लेंस, सिनेमैटिक मोड और बेहतर वीडियो स्टेबिलाइजेशन मिलता है। साथ ही Dynamic Island की वजह से इसका डिस्प्ले भी ज्यादा जबरदस्त लगता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ