OnePlus Nord CE 4 Lite Launch Price: वनप्लस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्मार्टफोन के लिए टीजर शेयर किया था जिसे वह आज यानी 18 जून को रिवील करने जा रहा है। ये डिवाइस आज शाम 7 बजे पेश होने वाला है। टीजर में एक स्मार्टफोन का हल्का सा कैमरा दिख रहा है और इसके हर पोस्ट में “ऑल डे एंटरटेनमेंट कम्पैनियन” लिखा हुआ है। अब इससे तीन बातें पता चलती हैं। पहली, स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होगी। दूसरी, डिस्प्ले इसकी सबसे खास होगी और तीसरी, इटैलिक में “n” अक्षर से पता चलता है कि यह नॉर्ड सीरीज का फोन होगा।
पिछले हफ्ते ही Nord CE 4 Lite की कुछ हैंड्स-ऑन तस्वीरें लीक हुई थी, जिसमें एक फ्लैट डिस्प्ले और स्लैब डिजाइन वाला स्मार्टफोन भी दिखाया गया था, ठीक वैसा ही जैसा कि हम टीजर में देख रहे हैं। इससे ये तो साफ़ हो गया है कि कंपनी OnePlus Nord CE 4 Lite को पेश करने जा रही है। यही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये फोन OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन होने वाला है। चलिए इसकी कीमत जानते हैं…
OnePlus Nord CE 4 Lite: भारत में कीमत
स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई कंफर्म लीक नहीं आया है, लेकिन अगर हम Nord CE 3 Lite की कीमत देखें, तो CE 4 Lite की कीमत भी 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
OnePlus Nord CE 4 Lite: स्पेसिफिकेशन
कहा जा रहा है कि Nord CE 3 Lite की तुलना में आने वाले Nord CE 4 Lite में मामूली अपग्रेड होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में केवल प्राइमरी कैमरा, बैटरी और चार्जिंग एबिलिटीज को अपग्रेड किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 4 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC होने की उम्मीद है, जो 2021 का एक चिपसेट है जिसका इस्तेमाल पिछले साल 20,000 रुपये से कम कीमत वाले कई स्मार्टफोन में किया गया है।
50MP कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी
इस डिवाइस को गीकबेंच वेबसाइट पर इसी प्रोसेसर के साथ देखा गया था। पहले लीक के अनुसार, इसमें FHD+ Resolution के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। रियर कैमरा सिस्टम में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होने की संभावना है, हालांकि अन्य सेंसर के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, यह फोन 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
11 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines