OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Price: OnePlus ने भारत में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को भारत में आखिरकार पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite का ही अपग्रेड मॉडल बताया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम है और ये फोन इस वक्त POCO, Redmi, Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देता दिखाई दे रहा है।
फोन को Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में Snapdragon 695 चिपसेट और 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और एक्वा टच टेक्नोलॉजी वाली AMOLED स्क्रीन भी है। चलिए पहले इसकी स्पेसिफिकेशन और फिर फोन पर मिल रहे ऑफर्स पर नजर डालते हैं।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100nits की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.0 पर चलता है। Nord CE 4 Lite में 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ तगड़ी 5,500mAh की बैटरी देखने को मिलती है।
अब 20 हजार के इस फोन में कंपनी 5W रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन दे रही है जिससे आप अपने TWS बड्स को भी चार्ज कर सकते हैं। जो इस फोन को इस प्राइस रेंज में सबसे जबरदस्त बना देता है। एक टीजर पोस्ट में भी लॉन्च से पहले ही इस फीचर के आने का अंदाजा लग गया था। कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर और 16MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें हेडफोन जैक और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है।
OnePlus Nord CE 4 Lite की भारत में कीमत
Nord CE 4 Lite दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में आता है जो 19,999 रुपये और 22,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। यह मेगा ब्लू और सुपर सिल्वर और भारत-एक्सक्लूसिव अल्ट्रा ऑरेंज रंग में आता है। डिवाइस की पहली ओपन सेल 27 जून को दोपहर 12:00 बजे लाइव होगी। फोन को अगर आप और भी सस्ते में लेना चाहते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक और वनकार्ड क्रेडिट कार्ड और ईएमआई के जरिए फोन पर एक्स्ट्रा 1,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
Smartphone Under 20000
वहीं, अगर आप OnePlus के साथ नहीं जाना चाहते तो ये कुछ बेस्ट ऑप्शंस भी देख सकते हैं जो आपको 20हजार के बजट में मिल जाएंगे।
POCO X6 5G
POCO X6 5G भारत में अभी 20,000 रुपये के आसपास खरीदे जा सकने वाले सबसे अच्छे फोन में से एक है। हैंडसेट तगड़ी परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग स्पीड ऑफर करता है। इसमें आपको 64 MP कैमरा और 5100 mAh बैटरी मिल रही है।
Realme Narzo 70 Pro
वहीं अगर आप Amazon से खरीदारी करना पसंद करते हैं और एक बढ़िया मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बढ़िया परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर हो, तो Realme Narzo 70 Pro आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको एयर जेस्चर फीचर मिलते हैं जो इसे काफी खास बना देता है जिसका मतलब है कि आपको फोन को टच करने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
11 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines