OnePlus Nord Buds 2 की आज से बिक्री शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OnePlus Nord Buds 2 Launch Price Sale: वनप्लस का लेटेस्ट नॉर्ड बड्स 2 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स आज यानी 11 अप्रैल को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से इच्छुक वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स को खरीद सकेंगे। आइए वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
भारत में 4 अप्रैल को वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स लॉन्च हुआ था, जिसकी बिक्री आज से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। कीमत की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 मूल वनप्लस नॉर्ड बड्स का उत्तराधिकारी हैं। लेटेस्ट वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 की कीमत 2,999 रुपये है। इसके दो कलर वेरिएंट- थंडर ग्रे और लाइटनिंग व्हाइट है।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 को वनप्लस की आधिकारिक साइट (OnePlus.in) पर उपबलब्ध किया जाएगा। इच्छुक खरीदार अमेजन इंडिया (Amazon India), मिंत्रा (Myntra), फ्लिपकार्ट (Flipkart), OnePlus Store ऐप समेत अन्य स्टोर्स से भी नॉर्ड बड्स 2 को खरीद सकते हैं। खरीदारों को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, ईएमआई और नेट-बैंकिंग के जरिए 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकेगा।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 ईयरबड्स 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स और टाइटनाइज्ड वाइब्रेटिंग डायफ्राम के साथ है। इसमें 25 डीबी तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (एएनसी), डुअल-माइक डिजाइन और IP55 डस्ट-वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी है।
बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस 480mAh बैटरी के साथ आता है जबकि प्रत्येक बड 41mAh बैटरी के साथ आता है। बड्स और केस ANC चालू होने पर 27 घंटे तक और ANC चालू रहने पर 36 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करते हैं। ये सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के बाद एएनसी बंद होने पर 5 घंटे तक चल सकते हैं।
इसके अलावा ईयरबड्स में डॉल्बी एटमॉस, वनप्लस फास्ट पेयर, बिल्ट-इन डायराक ऑडियो ट्यूनर और साउंड मास्टर इक्वलाइजर जैसाे एडवांस ऑडियो फीचर्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: