OnePlus ने म्यूजिक लवर्स के लिए भारत में अपने नए वायरलेस नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन Bullets Wireless Z3 को पेश कर दिया है। दमदार साउंड, हाई क्वालिटी मटिरियल वाले नए नेकबैंड की कीमत सिर्फ 1699 रुपये है। इनकी बिक्री 24 जून से शुरू होगी। नए वायरलेस नेकबैंड को इस्तेमाल करना आसान है। जो लोग वायरलेस बड्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद ये 36 घंटे तक म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं वनप्लस के इन बुलेट वायरलैस Z3 के फीचर्स के बारे में..
डिजाइन और फीचर्स
नए Bullets Wireless Z3 का डिजाइन अपने पिछले मॉडल Z2 जैसा ही है। इनका वजन सिर्फ 26 ग्राम है। दमदार साउंड के लिए 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए हैं, जिनसे हैवी बास के साथ क्लियर ऑडियो मिलता है।इसमें 3D स्पैशियल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। ये ईयरफोन्स AAC और SBC दोनों कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि आप पूरा दिन इन्हें पहन सकते हैं। ये कान में दर्द पैदा नहीं होने देते।
यह भी पढ़ें: Fridge Temperature: मानसून के मौसम में कितना होना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर? जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
बैटरी , चार्जिंग और कनेक्टिविटी
Bullets Wireless Z3 में 220mAh का बैटरी पैक दिया है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 27 घंटे की बैटरी लाइफ मिल जाती है। फुल चार्ज में 36 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक या लगभग 21 घंटे की टॉकटाइम मिल सकता है। इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। ये P55 रेटिंग के साथ आते हुए जिसकी वजह से पसीने और पानी से सुरक्षा मिलेगी। नये Z3 में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। इसकी रेंज 10 मीटर तक की है। इसमें Google Fast Pair का सपोर्ट भी मिलता है। Android डिवाइस के साथ यह जल्दी से कनेक्ट होता है।
कीमत और उपलब्धता
OnePlus Bullets Wireless Z3 दो कलर, Samba Sunset और Mambo Midnight में उपलब्ध है। इसकी कीमत सिर्फ 1699 रखी है। 24 जून से इसे OnePlus.in, OnePlus Store ऐप और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर खरीदा जा सकेगा। कीमत और फीचर्स के हिसाब से ये वैल्यू फॉर मनी साबित होता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 hr agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
22 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines