iQOO Z10 Lite vs iQOO Z10X: 15 हजार के बजट में कौन सा फोन खरीदना रहेगा बेस्ट? जानें कीमत, फीचर्स से लेकर सब कुछ

iQOO Z10 Lite vs iQOO Z10X: आईक्यूओओ के जेड सीरीज में शामिल जेड 10 लाइट या जेड10 एक्स में से कौन सा फोन बेस्ट है? दोनों में से किस फोन को खरीदना बेस्ट रहेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z10 Lite | iQOO Z10X | iQOO | iQOO Z Series | smartphone under 10000 | smartphone under 15000 | tech news

Image Credit: iQOO Official

विज्ञापन

iQOO Z10 Lite vs iQOO Z10X Comparison: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के सब-ब्रांड आईक्यूओओ ने पिछले कुछ सालों में भारतीय ग्राहकों के बीच एक अलग पहचान बना ली है। एक के बाद एक लेटेस्ट प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आईक्यूओओ के नए फोन बाजार में उतारे जा रहे हैं। कंपनी का लेटेस्ट फोन आईक्यूओओ जेड10 लाइट भारत में लॉन्च हो चुका है जिसमें 6000mAh बैटरी के अलावा और भी बहुत कुछ है। जबकि, अप्रैल के महीने में आईक्यूओओ जेड10एक्स को भारत में लॉन्च किया गया था।

दोनों ही आईक्यूओओ के जेड सीरीज और 15 हजार रुपये के बजट में आने वाले फोन हैं। हालांकि, कौन सा फोन आपके बजट और पसंद के साथ मैच करेगा? आइए आईक्यूओओ जेड10एक्स और आईक्यूओओ जेड10 लाइट के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

iQOO Z10 Lite vs iQOO Z10X: लुक और डिजाइन

पीछे की तरफ से आईक्यूओओ जेड10एक्स और आईक्यूओओ जेड10 लाइट, दोनों एक स्मूथ और सिंपल लुक के साथ है। दोनों में डुअल रियर कैमरा है जो लगभग एक जैसा ही है। वजन के मामले में जेड10 एक्स, जेड10 लाइट से थोड़ा सा भारी है। साइबर ग्रीन और टाइटेनियम ब्लू कलर ऑप्शन में जेड 10 लाइट उपलब्ध है। जबकि, जेड10 एक्स का अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम कलर ऑप्शन आता है।

iQOO Z10 Lite vs iQOO Z10X: कैमरा

लुक या डिजाइन के बाद अगर कैमरे की क्वालिटी जानना चाहते हैं तो दोनों ही फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। जेड10 लाइट की तुलना में जेड10एक्स में OIS सपोर्ट के साथ छोटी लीड है। आगे की तरफ आईक्यूओओ जेड10 लाइट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि, आईक्यूओओ जेड10एक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन

iQOO Z10 Lite vs iQOO Z10X: बैटरी 

बैटरी की बात करें तो आईक्यूओओ जेड10 लाइट में 6000mAh की बैटरी है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जबकि, आईक्यूओओ जेड10एक्स में 6500mAh की बैटरी है जो 44W फ्लैश चार्जर सपोर्ट के साथ है। दोनों ही फोन रिवर्स चार्जिंग क्षमताओं के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर पावर बैंक की तरह काम आ सकते हैं। ऐसे में दूसरे फोन या डिवाइस को आप इन फोन से चार्ज कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस के साथ कीमत का बड़ा फर्क

सबसे बड़ा अंतर प्रोसेसर से भी लगाया जा सकता है। जेड10एक्स में Mediatek Dimensity 7300 चिपसेट है तो वहीं, जेड10 लाइट में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट है। जेड10एक्स में अधिक पावरफुल प्रोसेसर है जो परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन साबित हो सकता है। हालांकि, सिर्फ प्रोसेसर को न देखा जाए तो आईक्यूओओ जेड10 लाइट भी बुरा नहीं है। आपके लिए खरीदने के लिए कौन सा बेस्ट रहेगा, इसके बारे में आप कीमत जानने के बाद ही तय करें।

विज्ञापन

आईक्यूओओ जेड10 लाइट की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। जबकि, जेड10एक्स की शुरुआती कीमत 13,640 रुपये है। इस फोन में 6GB तक रैम बढ़ाने की सुविधा मिलती है। जेड10 लाइट में 4जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ