NSA Security Tips 2024: स्मार्टफोन का यूज आज कॉलिंग से लेकर खाना ऑर्डर देने, कैब बुक करने या फिर अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट करने जैसे कई कामों में किया जा रहा है। जहां एक तरफ इस डिवाइस ने कई काम आसान किए हैं, तो दूसरी तरफ कई बार ये डिवाइस बड़ी मुश्किल में भी डाल देता है। हैकर्स भी फोन को हैक करके कई बार तो हमारी मेहनत की कमाई उड़ा ले जाते हैं, तो कभी-कभी हमारे पर्सनल डेटा को बेच कर मोटा पैसा कमा लेते हैं। ऐसे में इस डिवाइस को सेफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
हाल ही में अमेरिकी सरकार ने भी सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इम्पोर्टेन्ट सिक्योरिटी एडवाइस जारी की है, जो आपको हैकर्स से बचा सकती है। खास बात यह है कि इसे पढ़कर आप भी कहेंगे कि भाई साहब क्या ही बता रहे हो, लेकिन जब NSA खुद इसके बारे में सलाह दे रहा है तो, ऐसे में इस पर गौर करना जरूरी हो जाता है।
ऐसे भी बच सकते हैं हैकिंग अटैक से
बढ़ते हैकिंग अटैक्स को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने कहा कि अपने डिवाइस को हमेशा अपडेट रखें। दिलचस्प बात यह है कि NSA ने यह भी कहा है कि आप अपने डिवाइस को रिस्टार्ट करके भी हैकिंग अटैक से बच सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये कन्फर्म नहीं कह सकते हैं कि फोन इससे पूरी तरह सिक्योर हो जाएगा लेकिन, बताई गई चीजों को फॉलो करके हस्किंग अटैक से आप बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
परमिशन भी कर दें ऑफ
बस इतना ही नहीं NSA ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि जब वे किसी फीचर का यूज नहीं कर रहे हों या किसी ऐसे ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हों जिसे उसकी परमिशन की जरूरत हो, तो उसे भी सेटिंग में जाकर बंद कर दें। कुछ ऐप्स आज भी आपको लगातार ट्रैक कर रहे हैं लेकिन परमिशन ऑफ करके आप इस तरह के अटैक्स से बच सकते हैं। सुरक्षा एजेंसी ने पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क और पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल करने से बचने की भी बात कही है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines