Flipkart Nothing Phone 1 Sale: हाल ही में लॉन्च हुए नथिंग फोन 1 की पहली सेल आज यानी 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है। फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन 1 को 12 बजे से उपलब्ध कर दिया गया है। 50MP वाला ये ट्रांसप्ररेंट स्मार्टफोन पहली सेल के दौरान काफी अच्छे रिस्पॉन्स के साथ नजर आ रहा है।
और पढ़िए – भारत में Pebble की दो धांसू Smartwatch लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर 30 दिन चलेगी बैटरी
Nothing Phone 1 First Sale
नथिंग फोन 1 के तीन कॉन्फिग्रेशन 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज को सेल के लिए पेश किया गया है। तीनों की कीमत अलग-अलग है और तीनों को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
Nothing Phone 1 Price
नथिंग फोन 1 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है। जबकि, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये है।
Nothing Phone 1 Discount
नथिंग फोन 1 के तीन कॉन्फिग्रेशन को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके दो कलर ऑप्शन ब्लैक और वॉइट उपलब्ध हैं। इस फोन पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके लिए ग्राहक को HDFC Bank कार्ड का यूज करना होगा। अगर आपने फोन की प्री-बुकिंग कर रखी है तो आपको 2000 रुपये का और डिस्काउंट मिलता सकता है।
और पढ़िए – ट्रांसपेरेंट डिजाइन के किफायती ईयरबड्स लॉन्च, 48 घंटे तक चलेगी बैटरी!
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
नथिंग Phone 1 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो ये 6.55 इंच के Full HD+ OLED डिस्प्ले के साथ है। इसके फ्रंट और बैक दोनों में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 50MP और दूसरा भी 50MP का कैमरा है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
5 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
6 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
8 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
12 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines