Noise Vision 2 Buzz Smartwatch: जब बात सेहत के ख्याल रखने की आती है तो खानपान पर ध्यान देने के अलावा कुछ गैजेट्स (Health Gadgets) भी हैं जिन्हें अपने लाइफस्टाइल में जोड़ लेना चाहिए। इनमें से एक गैजेट स्मार्टवॉच (Smartwatch) है, जोकि मार्केट में इन दिनों अलग-अलग कीमत और खासियत के साथ उपलब्ध हैं। इन्हीं में अब वॉच निर्माता कंपनी नॉइज़ (Noise Smartwatch) ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच को शामिल कर दिया है। भारत में नॉइज़ विजन 2 बज़ स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया गया है।

अभी पढ़ें – खुशखबरी! Jio ने लॉन्च किया दमदार प्लान, मात्र 8 रुपए देकर पाएं बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

विज्ञापन

नॉइज़ विजन 2 बज़ (Noise Vision 2 Buzz Launch in India)

ये स्मार्टवॉच तगड़े फीचर्स और खासियत के साथ उपलब्ध है। जून में लॉन्च हुई Noise ColorFit Vision 2 से बहुत अलग है। हालांकि, फीचर के सामने Noise Vision 2 Buzz की कीमत काफी कम है। आइए आपको इस ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच की खासियत और कीमत के बारे में जानते हैं।

नॉइज़ विजन 2 बज़ की कीमत (Noise Vision 2 Buzz Price)

नॉइज़ विजन 2 बज़ स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। इसके चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रे उपलब्ध हैं। आप इस वॉच को फ्लिपकार्ट की साइट से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Noise Vision 2 Buzz स्पेसिफिकेशन्स

  • नॉइज़ विजन 2 बज़ में 1.78 इंच का एमोलेड स्क्वेयर डायल डिस्प्ले है।
  • इसकी स्क्रीन 500nits ब्राइटनेस और 368 x 448 पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ है।
  • IP68 सर्टिफिकेट के साथ आने वाली ये वॉच पानी में खराब नहीं होगी।
  • इस वॉच में फिटनेस और हेल्थ से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं।
  • वॉच में हार्ट-रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, फीमेल हेल्थ मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं।
  • इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ट्रैकर भी है।
  • इस वॉच में दस मोड्स के लिए ऑटो-डिटेक्शन फीचर भी है।

Noise Vision 2 Buzz के फीचर्स 

  • स्टेबल कनेक्टिविटी
  • क्विक पेयरिंग
  • लो पावर कन्जम्प्शन
  • बिल्ट-इन स्पीकर
  • ब्लूटूथ कॉलिंग
  • कॉन्टैक्ट्स एक्सेस
  • रीसेंट कॉल लॉग्स
  • क्विक रिप्लाइ
  • नोटिफिकेशन डिस्प्ले
  • रिमोट कैमरा
  • म्यूजिक कंट्रोल
  • फाइन्ड माइ फोन
  • वेदर अपडेट्स
  • 7 दिन चलने वाली बैटरी

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ