WhatsApp ग्रुप में नहीं दिखेगा आपका फोन नंबर, जल्द आएगा नया "Phone Number Privacy" फीचर
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

WhatsApp पर इन दिनों लगातार नए अपडेट और फीचर्स रोल आउट किए जा रहे हैं। अब जल्दी ही यूजर्स को एक नया फीचर मिलने वाला है जिसके बाद वॉट्सऐप ग्रुप में कोई भी आपका नंबर नहीं देख पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फीचर को अभी बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए ग्लोबली रोलआउट कर दिया जाएगा।
नए फीचर को “Phone Number Privacy” नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फीचर के जरिए यूजर को अपने नंबर प्राइवेट रखने में सहायता मिलेगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार ‘फोन नंबर प्राइवेसी’ फीचर को Android और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए रोल आउट किया है। यूजर्स काफी समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे।
नया फीचर जारी होने के बाद यूजर्स का फोन नंबर सिर्फ कम्यूनिटी एडमिन और उन लोगों को दिखाई देगा, जिनके पास उसका नंबर कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है। हालांकि ये प्राइवेसी फीचर सिर्फ ग्रुप के मेंबर्स पर ही लागू होगा, ग्रुप एडमिन का नंबर अभी भी बाकी सभी यूजर्स देख सकेंगे। नया अपडेट यूजर्स को वॉट्स ऐप कम्यूनिटी में अपने फोन नंबर छिपाकर प्राइवेसी बनाए रखने में मदद करेगा।
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इन दिनों यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा सजग है। हाल ही अप्रैल में भी कंपनी ने तीन नए सिक्योरिटी फीचर्स जारी किए थे। इन फीचर्स के तहत यूजर के वाट्सऐप अकाउंट को हैक होने से और मैलवेयर अटैक से बचाया जा सकेगा। साथ ही यूजर की अनुमति के बिना दूसरे ऐप्स या मैलवेयर दूसरों को मैसेज भी नहीं भेज पाएंगे।
यही नहीं, अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह यूजर का WhatsApp Account ओपन करने की कोशिश करेगा तो यूजर्स को तुरंत अलर्ट भी मिलेगा। आने वाले समय में कंपनी यूजर्स को कई अन्य नए सिक्योरिटी फीचर्स भी उपलब्ध करवा सकती है जो यूजर की प्राइवेसी और सेफ्टी बनाए रखने में मददगार सिद्ध होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: