नए टेलीकॉम एक्ट में एक आधार कार्ड पर मिलेंगे 9 सिम, आपके नाम पर कितने जारी? ऐसे करें चेक

What is The New Telecom Act: देश में नया टेलीकॉम एक्ट लागू हो चुका है। नए नियम के मुताबिक अब एक आधार कार्ड पर सिर्फ 9 ही सिम जारी हो सकेंगे। अगर इस एक्ट की कोई उल्लंघना करेगा तो उसको जेल हो सकती है। साथ में जुर्माना भी लग सकता है। इस एक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SIM Card New Rules

SIM Card New Rules

What Are The New Rules For Getting SIM: भारत में New Telecom Law लागू कर दिया गया है। जिसके बाद अब एक Aadhaar Card पर सिर्फ ही 9 ही सिम इश्यू हो सकेंगे। यानी एक आदमी के नाम पर सिर्फ 9 ही सिम चल सकेंगे। अगर इस एक्ट की उल्लंघना कोई करता है तो उसको जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। अगर किसी शख्स के नाम 9 से ज्यादा सिम एक्टिव मिलते हैं तो पहली बार अपराध करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना अदा करना होगा। आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? इसका पता करना बेहद आसान है। जिसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

विज्ञापन

देश में जो नया टेलीकॉम एक्ट 2023 लागू किया गया है, उसका बार-बार उल्लंघन करने पर दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। देश में नया टेलीकॉम एक्ट (New telecom law) लागू इसलिए किया गया है, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। पहली बार अपराध सामने आने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। धोखाधड़ी से 9 से अधिक सिम हासिल करने पर अगर कोई व्यक्ति दोषी सिद्ध होता है तो उसको तीन साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, 50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

आपके नाम पर कितनी सिम, ऐसे जानिए

नया कानून लागू होने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल होगा कि उसके नाम पर कितनी सिम एक्टिव हैं? कहीं किसी ने फर्जीवाड़ा करके तो सिम इश्यू नहीं करवा रखी? यह पता करने के लिए आपको कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही फोन या कंप्यूटर की मदद से इसकी जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन

सबसे पहले आपको संचार साथी पोर्टल (https://sancharsaathi.gov.in/) को ओपन करना है। अब आपको सिटीजन सेंटर सर्विसेज पर क्लिक करना है। यहां नो यूअर मोबाइल पर क्लिक करें। इसके बाद कनेक्शंस का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें। यहां अपने मोबाइल नंबर की जानकारी फिल करें। इसके बाद कैप्चा कोड दिखेगा। उसे फिल करें। आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। ओटीपी को शेयर करते ही डिवाइस की स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मोबाइल नंबर्स रजिस्टर्ड इन यूअर नेम का ऑप्शन दिखेगा। साथ ही 1, 2, 3 नंबर दिखेगा। जिसके बाद जितने सिम आपके नाम से होंगे, उन सबकी लिस्ट आ जाएगी।

आपके नाम से कितने सिम एक्टिव, जानने के लिए यहां करें क्लिक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ