Mukesh Ambani Company Wyzr: एनर्जी सेक्टर से लेकर इंटरनेट तक आज रिलायंस कई बड़े सेगमेंट में तहलका मचा रहा है। अब कहा जा रहा है कि कंपनी नए ब्रांड, Wyzr के साथ भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेज मार्केट में कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर देने जा रही है। द इकोनॉमिक टाइम्स कि एक रिपोर्ट के अनुसार, Wyzr RIL का लेटेस्ट वेंचर है, जिसे पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है। जिसके जरिए कंपनी इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लांसेज सेक्टर में एंट्री करने जा रही है।
विदेशी कंपनियों को देगी टक्कर
बता दें कि पिछले साल रिलायंस कंज्यूमर ने मेड फॉर इंडिया कंज्यूमर गुड्स ब्रांड ‘Independence’ को पेश किया था। कंपनी ने इस ब्रांड के साथ सस्ता आटा, चावल, दाल जैसे फूड प्रोडक्ट्स पेश किए थे। वहीं, अब रिलायंस सस्ते AC, फ्रिज, टीवी, कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस बिजनेस में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। होम अप्लायंस बिजनेस में एंट्री के साथ कंपनी विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को खत्म करने की तैयारी में जुटी है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
कई चैनल्स पर उपलब्ध होंगे Wyzr प्रोडक्ट्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल डिवीजन, रिलायंस रिटेल द्वारा Wyzr एयर कूलर पहले ही जारी कर दिए गए थे, जो बाजार में कंपनी की शुरुआत का संकेत देता है। टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, छोटे डिवाइस और एलईडी बल्ब तक ये लॉन्च सिर्फ एक शुरुआत है। Wyzr प्रोडक्ट्स कई चैनल्स के जरिए से उपलब्ध होंगे, जिनमें रिलायंस डिजिटल स्टोर, इंडिपेंडेंट डीलर, रीजनल रिटेल चेन, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
यहां तैयार होंगे Wyzr प्रोडक्ट
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में दबदबा बढ़ाने के लिए कंपनी ने साल 2022 में अमेरिका की कंपनी Sanmina में इन्वेस्ट किया था। कंपनी ने 1670 करोड़ रुपये Sanmina की भारतीय इकाई में इन्वेस्ट करके 50.1 परसेंट इक्विटी हासिल की थी। Sanmina के पास चेन्नई में 100 एकड़ का बड़ा प्लांट है। कहा जा रहा है कि इसी प्लांट से रिलायंस के Wyzr प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चर होंगे। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines