हिंदी को लेकर बढ़ा दुनिया का क्रेज, 84 लाख से अधिक लोग सीख रहे हैं हिंदी
Edited By Sunil Sharma

Image Credit: Wikimedia Commons
Edited By Sunil Sharma

Image Credit: Wikimedia Commons
दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में एक हिंदी को लेकर इन दिनों क्रेज बढ़ता जा रहा है। अमेरिका स्थित लैंग्वेज टीचिंग ऐप Duolingo ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर 8.4 मिलियन से अधिक शिक्षार्थी ऐप से सक्रिय रूप से अंग्रेजी से हिंदी सीख रहे हैं। कंपनी द्वारा दिए गए आंकड़ों और जानकारी के अनुसार हिंदी ने पुर्तगाली भाषा को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा सीखी जाने वाली भाषाओं की सूची में 10वां स्थान हासिल कर लिया है।
यदि भारत की बात की जाए तो यहां भी अंग्रेजी के बाद हिंदी सर्वार्धिक लोकप्रिय भाषा है। डुओलिंगो कपनी के कंट्री मार्केटिंग मैनेजरकरणदीप सिंह ने बताया कि पूरे विश्व में भारत की भाषाओं और इसकी समृद्ध संस्कृति को जानने की गहरी जिज्ञासा पैदा हुई है। अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ फ्रेंच, कोरियाई और स्पेनिश लोकप्रिय भाषाओं में से एक हैं, जिन्हें भारतीय डुओलिंगो पर सीख रहे हैं।
2018 में डुओलिंगो की शुरुआत के बाद से हिंदी भाषा पाठ्यक्रम न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ती भाषाओं में से एक बन गया है। यह मनोरंजन, खेल व्यवसाय और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की वैश्विक प्रमुखता को दर्शाता है।
Duolingo के अनुसार हिंदी की लोकप्रियता सामाजिक-आर्थिक कारणों से बढ़ रही है। काम के लिए जो लोग हिंदी भाषी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं उनके लिए यह फायदेमंद है। जैसे-जैसे भारत खुद को व्यापार और विनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है, प्रवासी आबादी बढ़ रही है। कोविड के बाद पर्यटन में उछाल के बाद अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में वृद्धि हुई है।
कुछ समय पूर्व Google ने भी कहा था कि देश में हिंदी पढ़ने-लिखने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यही नहीं, अन्य भाषाओं की तुलना में हिंदी कंटेंट कंजम्प्शन भी उसी स्पीड़ से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए लगभग सभी बड़ी कंपनियां हिंदी को लेकर गंभीर हो रही हैं। हाल ही LinkedIn ने भी अपनी वेबसाइट को हिंदी में लॉन्च किया था ताकि हिंदीभाषी लोगों तक पहुंचा जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: