MWC 2024: ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में Mobile World Congress 2024 के दौरान अपना एक तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने ऑनर मैजिक 6 प्रो के नाम से पेश किया है। खास बात यह है कि ये नॉर्मल फोन से काफी अलग है क्योंकि आप इसके जरिए कार को भी कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने इस फोन में ऐसे AI फीचर्स को लोड किया है जो आई-ट्रैकिंग के जरिए यूजर्स को स्मार्टफोन के डिस्प्ले को देखकर कार को नियंत्रित करने जैसे दूर से कार के डोर ओपन करना और उसे एक जगह से दूसरी जगह मूव करना आसान बना देता है। ये सभी काम आप अपनी आंखो से इशारों से कर सकते हैं।
मिलेगा मैजिक पोर्टल फीचर
साथ ही फोन के इस AI-बेस्ड अपडेट में मैसेज में भेजे गए किसी ईवेंट या पते को कैलेंडर या मैप्स ऐप से आटोमेटिक लिंक करने के लिए मैजिक पोर्टल फीचर भी दिया गया है। साथ ही, कंपनी एक वीडियो जेनरेशन टूल पर भी काम कर रही है जो ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के जरिए से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के बेस पर फोटो से वीडियो बनाने में मदद करेगा। आइये अब इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और प्राइस के बारे में भी जानते हैं।
ये भी पढ़ें : MWC 2024: ट्रांसपेरेंट Laptop से लेकर फोल्डेबल फोन्स तक, आ रहे कई धांसू प्रोडक्ट्स
Honor Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशन
मैजिक 6 प्रो में 6.8-इंच FHD+ 120Hz LTPO OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है जिसमें 5,000nits HDR पीक ब्राइटनेस है। परफॉर्मेंस के लिए, डिवाइस में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 सीपीयू, एड्रेनो 750 जीपीयू मिलता है और एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8.0 पर चलता है। फोन में IP68-रेटिंग मिलती है। हैंडसेट 80W वायर्ड और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी से लैस है।
हॉनर मैजिक 6 प्रो के कैमरा फीचर्स
कैमरा कि बात करें तो डिवाइस में 50MP प्राइमरी OIS, 50MP अल्ट्रावाइड, रियर पर 180MP पेरिस्कोप लेंस और 50MP सेल्फी लेंस मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, एनएफसी, फिंगरप्रिंट रीडर और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
कितनी है कीमत
बता दें कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस फ्लैगशिप फोन को चीन में लॉन्च किया था जिसके बाद अब कंपनी ने कुछ हफ्ते बाद मैजिक 6 प्रो को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,299 यूरो यानी 1 लाख 16 रुपये के लगभग होगी और यह एपी ग्रीन और ब्लैक शेड्स में आएगा।
ये भी पढ़ें : Water Damage से फोन को बचाने के 4 तरीके
Samsung लाया अनोखी अंगूठी
सैमसंग भी अपना नया Wearable Device, गैलेक्सी रिंग लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो कुछ जबरदस्त फीचर्स ऑफर करेगी। द रिंग, जिसके जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश करने की उम्मीद है, ओरा रिंग को सीधे टक्कर देगी, जो एक पॉपुलर हेल्थ ट्रैकर है जो ब्लड फ्लो और हार्ट रेट को मापता है। कंपनी लॉन्च से पहले इसे MWC 2024 में पेश करने को तैयार है। गैलेक्सी रिंग न केवल हेल्थ ट्रैकर की तरह काम करेगी, बल्कि आपको अन्य डिवाइस को कंट्रोल करने और वायरलेस पेमेंट करने की भी सुविधा देगी।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines