Meta ने Facebook Instagram डाउन होने पर जारी किया बयान, साइबर अटैक ट्रेंड के बीच एलन मस्क ने ली चुटकी

Meta Statement Facebook Instagram Down: मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने पर बयान जारी कर दिया है। मंगलवार को अचानक यूजर्स के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से लॉगआउट हो गए थे। इसके बाद लोगों ने साइबर अटैक की भी आशंका जताई है।

Meta statement on Facebook Instagram down

फेसबुक इंस्टाग्राम डाउन होने पर मेटा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन

Meta Statement Facebook Instagram Down: दुनियाभर के करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक लॉगआउट हो गए। हालांकि करीब एक घंटे बाद फेसबुक शुरू हो गया, लेकिन इंस्टाग्राम में परेशानी बरकरार रही। इस संबंध में पेरेंट कंपनी मेटा ने भी बयान जारी कर दिया है।

कंपनी ने कहा- समस्या पर कर रहे हैं काम 

मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समस्याओं को स्वीकार किया है। कंपनी समस्या को हल करने के लिए लगातार काम कर रही है। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा- ”हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। हम जानते हैं कि लोगों को परेशानी हो रही है।”

Advertisment

मेटा पर ये समस्या बड़े पैमाने पर आई। जिसके बाद दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स को इंस्टाग्राम, फेसबुक, थ्रेड्स, वॉट्सएप और मैसेंजर जैसे प्लेटफार्मों पर लॉगइन करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि ये समस्या आखिर क्यों हुई, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘साइबर अटैक’ करने लगा।

विज्ञापन

एक्स पर ट्रेंड हुआ साइबर अटैक 

इस आउटेज के बाद एक्स पर ‘साइबर अटैक’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि ये समस्या साइबर अटैक के कारण हुई है। वहीं कई यूजर्स ने मेटा के सर्वर में सेंध लगने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

कैम्ब्रिज एनालिटिका फेसबुक डेटा लीक

दरअसल, यूजर्स की चिंता इसलिए भी जायज है क्योंकि मेटा इससे पहले कैम्ब्रिज एनालिटिका फेसबुक डेटा लीक मामले में फंस चुका है। इसमें फेसबुक यूजर्स से संबंधित निजी डेटा को थर्ड पार्टी तक पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। जिसका उपयोग अमेरिका में होने वाले चुनावों में किया गया। वेबसाइट मॉनिटरिंग डाउनडिटेक्टर ने फेसबुक के लिए 5 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम के लिए 88,000 से अधिक आउटेज की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एलन मस्क ने कसा तंज

मेटा प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद एक्स पर एलन मस्क ने चुटकी ली। उन्होंने एक फोटो शेयर कर एक्स को इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड से बेहतर बताया। मस्क के इस पोस्ट को 21 लाख से ज्यादा की रीच मिली है। वहीं इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट कर कहा था- ”यदि आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, तो इसका कारण हमारे सर्वर काम कर रहे हैं।” मस्क के इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने मार्क जुकरबर्ग को ट्रोल करने की कोशिश की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ