सबसे ज्यादा 'डिलीट' किया जाने वाला ऐप बना Instagram ; Elon Musk ने दिया ये रिएक्शन

Most Deleted App In 2023 : एक आंकड़े के अनुसार साल 2023 में इंस्टाग्राम को सबसे ज्यादा डिलीट किया गया, इस पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है।

most Deleted app in 2023

Most Deleted App In 2023 : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार, इंस्टाग्राम को 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया। इन आंकड़ों पर अब बिजनेसमैन और X के मालिक एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

X पर एक पोस्ट लिखा गया, जिसमें गूगल सर्च के रिजल्ट को दिखाया गया है। गूगल पर सर्च किया गया था कि साल 2023 में सबसे अधिक किस ऐप को डिलीट किया गया? जवाब में इंस्टाग्राम का नाम दिया गया। इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर लिखा गया कि इंस्टाग्राम 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया जाने वाला ऐप था!

विज्ञापन

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए X के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि ये मजेदार है। अब सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि मैंने सोचा था कि फेसबुक इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर होगा। यह वास्तव में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सेंसर किया जाने वाला ऐप है।


एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम पर सब कुछ नकली है, नकली जीवन है और नकली जिंदगी दिखाकर लोगों को उदास का रहे हैं। एक ने लिखा कि मैं तो इसका आदी हो गया था, इसलिए मैंने इसे डिलीट करना ही सबसे उचित समझा। एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम पर पूरी रात बीत जाती थी और पता भी नहीं चलता था, इसलिए मैंने इसे डिलीट कर दिया।

विज्ञापन


एक ने लिखा कि लोगों ने इंस्टाग्राम क्यों डिलीट किया? मौज-मस्ती का नाटक करते लोगों की तस्वीरें किसे पसंद नहीं आतीं? एक ने लिखा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि इंस्टाग्राम लोगों को सेंसर कर रहा था और लोगों को यह पसंद नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि X को कम्पटीशन देने के लिए इंस्टाग्राम की तरफ से थ्रेड्स लॉन्च किया गया था। थ्रेड्स को लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड किया था। इसके बाद ही X और Instagram के बीच कप्टीशन शुरू हो गया। अब इंस्टाग्राम को जब सबसे अधिक लोगों ने डिलीट किया तो एलन मस्क की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ