फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन, करोड़ों यूजर्स को अचानक आई परेशानी

Facebook Instagram Down: अचानक से फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने की खबर सामने आई है। इससे करोड़ों यूजर्स को परेशानी हुई। कई यूजर्स ने एक्स पर पोस्ट कर इस परेशानी को साझा किया है। हालांकि अब तक इस मामले पर मेटा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Facebook Instagram Down

Facebook Instagram Down

विज्ञापन

Facebook Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक डाउन हो गया। करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर अकाउंट लॉगआउट हो चुके हैं। हालांकि इसके बाद दोबारा लॉग-इन भी नहीं हो पा रहा है। दोबारा लॉग-इन करने पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ मैसेज आ रहा है। हालांकि करीब एक घंटे तक समस्या आने के बाद फेसबुक शुरू हो गया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर अभी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

दुनिया के कई देशों में अचानक बंद हुए अकाउंट

मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, भारत सहित कई देशों में सोशल मीडिया अकाउंट अचानक से बंद हो गए। यूजर्स ने इसकी रिपोर्ट की है। कई यूजर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन वॉट्सएप के साथ भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

विज्ञापन

मेटा ने अब तक जारी नहीं किया बयान

तकनीकी मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने दुनियाभर में 3,00,000 से ज्यादा फेसबुक आउटेज और इंस्टाग्राम के लिए 47,000 से अधिक आउटेज की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि मेटा की ओर से अब तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, यूजर्स को रात 8:56 बजे के आसपास अचानक तकनीकी दिक्कतें आईं। कहा जा रहा है कि मेटा के सर्वर में कोई परेशानी आई है। जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा कारणों पर भी चिंता जताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक्स पर पोस्ट कर रहे यूजर्स 

फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद यूजर्स ने एक्स का रुख किया। उन्होंने इससे संबंधित शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं कई मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने इसके लिए मेटा के सर्वर को भी जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि मेटा ने न तो किसी डवलपमेंट के बारे में खबर दी थी और न ही अब तक इस तकनीकी दिक्कत के बारे में कोई बात कही है। फिलहाल यूजर्स बार-बार अपना सोशल मीडिया अकाउंट चेक करके देख रहे हैं। साथ ही दोस्तों से भी पूछ रहे हैं कि कहीं उनका अकाउंट चलने तो नहीं लग गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ImmortalThoughs/status/1765045156351484395

विज्ञापन

कितने हैं फेसबुक इंस्टाग्राम के यूजर?

आपको बता दें कि हालिया सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 2024 में दुनियाभर में इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या 1.4 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंस्टाग्राम के 516.92 मिलियन एक्टिव यूजर हैं। वहीं फेसबुक की बात की जाए तो भारत में इसके यूजर 314 मिलियन से ज्यादा हैं। जबकि दुनियाभर में 3.3 बिलियन यूजर्स हैं।

सुर्खियों में रह चुका है कैम्ब्रिज एनालिटिका फेसबुक डेटा लीक 

बता दें कि इससे पहले कैम्ब्रिज एनालिटिका फेसबुक डेटा लीक सुर्खियों में रह चुका है। इस दौरान भी अचानक अकाउंट लॉगआउट हो गए थे। कथित तौर पर लाखों फेसबुक यूजर्स से संबंधित निजी डेटा ब्रिटिश कंसल्टेंस फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका ने उनकी सहमति के बिना कलेक्ट किया था। जिसका इस्तेमाल राजनीतिक विज्ञापन के लिए किया गया था। मेटा द्वारा थर्ड पार्टी को डेटा लीक का मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ