3 नवंबर से लोगों का डेटा यूज करेगा LinkedIN, रोकने के लिए ऐसे ऑफ करें सेटिंग

LinkedIn 3 नवंबर से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू कर रहा है. अब आपका डेटा AI मॉडल को ट्रेनिंग देने और Microsoft के साथ शेयर करने के लिए इस्तेमाल होगा. जानें किन डिटेल्स का होगा इस्तेमाल और कैसे सेटिंग से इसे बंद कर सकते हैं.

linkedin

Photo By Freepik

LinkedIn Privacy Policy Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. अब कंपनी अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए करने वाली है. Microsoft के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म 3 नवंबर 2025 से नई पॉलिसी लागू करेगा.

LinkedIn पर लाखों लोग अपनी पर्सनल डिटेल, जॉब हिस्ट्री और एजुकेशन शेयर करते हैं. ऐसे में यह खबर सुनकर लोगों के मन में चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. हालांकि कंपनी का कहना है कि प्राइवेट मैसेजेस को इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, सिर्फ पब्लिक डिटेल जैसे प्रोफाइल, पोस्ट और कमेंट्स को ट्रेनिंग के लिए यूज किया जाएगा.

किन देशों में लागू होगी पॉलिसी

यह नई पॉलिसी हर जगह लागू नहीं होगी. फिलहाल यह सिर्फ यूरोपियन यूनियन (EU), यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), यूके, स्विट्जरलैंड, कनाडा और हांगकांग के यूजर्स के लिए लागू की जाएगी. अच्छी बात यह है कि यूजर्स चाहें तो ऑप्ट-आउट कर सकते हैं.

Microsoft को भी मिलेगा डेटा

LinkedIn ने साफ किया है कि कुछ डेटा Microsoft के साथ विज्ञापन और AI डेवलपमेंट के लिए भी शेयर किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और उन्हें नए अवसरों से जुड़ने में मदद मिलेगी.

ऐसे करें सेटिंग से बदलाव

अगर आप नहीं चाहते कि आपका डेटा AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो तो इसे सेटिंग्स से बंद किया जा सकता है.

  1. अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें.
  2. सेटिंग्स में जाएं.
  3. वहां से Data Privacy चुनें.
  4. अब Data for Generative AI Improvement ऑप्शन पर क्लिक करें.
  5. टॉगल को Off कर दें.

LinkedIn का यह कदम AI को और स्मार्ट बनाने की दिशा में है, लेकिन इससे यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. अब यह हर यूजर पर निर्भर करता है कि वह इस बदलाव को अपनाना चाहता है या सेटिंग से बाहर निकलना.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ