हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

स्विच बंद करने के बाद भी क्यों चमकता है LED बल्ब, क्या इससे बढ़ता है बिजली का बिल?

क्या आपके घर में भी स्विच बंद करने के बाद LED बल्ब हल्का-हल्का चमकता रहता है? लेकिन क्या इससे बिजली का बिल भी बढ़ता है? जानिए LED बल्ब बंद होने के बाद भी क्यों चमकता है और इस समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन
कई बार स्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब रोशनी देता रहता है. (Image credit- AI)

अक्सर ऐसा होता है कि कमरे की लाइट का स्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब पूरी तरह बंद नहीं होता. वह हल्का-हल्का चमकता रहता है. रात में अंधेरा होने पर यह रोशनी साफ दिखाई देती है. इसे देखकर केई लोगों को लगता है कि शायद बल्क खराब हो गया है या स्विच बंद करने के बाद भी बिजली खर्च हो रही है. लेकिन इसके पीछ कई तकनीकी वजहें हो सकती हैं.

इसे कहते हैं घोस्ट ग्लोइंग

स्विच बंद होने के बाद LED बल्क के हल्का चमकते रहने को तकनीकी भाषा में घोस्ट ग्लोइंग कहा जाता है. LED बल्ब बहुत कम बिजली में भी रोशनी पैदा कर सकता है. ऐसे में वायरिंग में मौजूद मामूली करंट या बल्ब के सर्किट में जमा थोड़ी ऊर्ज भी उसे हल्का चमकाने के लिए काफी हो सकती है.

वायरिंग की वजह से भी हो सकती है समस्या

कई बार घर की वायरिंग में फेज और न्यूट्रल तारों के बीच हल्का बिजली का प्रभाव बना रहता है. इसकी वजह से स्विच बंद होने के बाद भी बल्ब तक बहुत कम करंट पहुंच सकता है. LED बल्ब इस छोटी सी मात्रा को भी रोशनी में बदल देता है, इसलिए वह पूरी तरह बंद होने के बजाय हल्का चमकता दिखाई देता है.

विज्ञापन

इंडिकेटर वाला स्विच भी हो सकता है कारण

अगर आपके घर में इंडिकेटर वाला स्विच लगा है, तो यह भी LED बल्ब के हल्का चमकने की वजह बन सकता है. ऐसे स्विच में इंडिकेटर को जलाने के लिए थोड़ी मात्रा में करंट गुजरता है. यही करंट LED बल्ब के सर्किट तक पहुंचकर उसे हल्का चमका सकता है.

खराब स्विच या गलत वायरिंग को भी न करें नजरअंदाज

हर बार समस्या की वजह इंडिकेटर वाला स्विच ही हो, यह जरूरी नहीं है. कई मामलों में गलत वायरिंग या खराब स्विच के कारण भी LED बल्ब स्विच बंद होने के बाद चमकता रहता है. इसलिए अगर बल्ब लगातार चमक रहा है या बार-बार झपक रहा है, तो इसकी जांच करवाना बेहतर रहता है.

विज्ञापन

क्या इससे बिजली का बिल बढ़ता है?

स्विच बंद होने के बाद LED बल्ब हल्का चमक रहा है, तो थोड़ी बिजली खर्च हो सकती है. हालांकि इस दौरान बिजली की खपत आमतौर पर बहुत कम होती है. इसलिए सिर्फ इस वजह से बिजली के बिल में बड़ा अंतर आने की संभावना कम रहती है. फिर भी अगर बल्ब काफी ज्यादा चमक रहा है या लगातार झपक रहा है, तो इसकी वजह जरूर जांचनी चाहिए.

ऐसे ठीक कराएं LED बल्ब की समस्या

अगर आपके घर में भी स्विच बंद करने के बाद LED बल्ब हल्का चमकता रहता है, तो सबसे पहले स्विच और वायरिंग की जांच करवाएं. किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से यह चेक करवाएं कि स्विच सही फेज वायर पर लगा है या नहीं. जरूरत पड़ने पर इंडिकेटर वाला स्विच बदलने या वायरिंग ठीक कराने से यह समस्या दूर हो सकती है.

विज्ञापन

खुद वायरिंग से छेड़छाड़ न करें

अगर स्विच बंद होने के बाद भी बल्ब काफी तेज चमक रहा है या घर की वायरिंग में किसी तरह की खराबी का शक है, तो इसे नजरअंदाज न करें. खुद स्विच बोर्ड खोलने या तारों को छूने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में किसी इलेक्ट्रीशियन की मदद लें, क्योंकि गलत वायरिंग या खुले तारों के संपर्क में आने से बिजली का झटका लग सकता है.

ये भी पढ़ें- अब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं? इन 4 प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola