Jio’s 3 Cheapest 5G Plans: क्या आप भी रिलायंस Jio सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? तो आज हम आपको तीन सबसे जबरदस्त प्लान्स के बारे में बताएंगे। ये प्लान्स True 5G प्लान्स हैं, जो किफायती दाम में हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इन प्लान्स की कीमत 198, 349 और 399 रुपये है, और ये अलग-अलग डेटा लिमिट और वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं। चलिए इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Jio के 3 सबसे सस्ते Unlimited 5G प्लान्स
जियो का 198 रुपये वाला प्लान
जियो के पहले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 198 रुपये है। इस प्लान में आपको 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यही नहीं इस प्लान में आपको OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं जिसमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जिन लोगों को कम टाइम के लिए ज्यादा डेटा चाहिए उनके लिए ये प्लान बेस्ट हो सकता है। स्मार्टफोन स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी ये प्लान काफी जबरदस्त है।
जियो का 349 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको पूरे 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान भी रोजाना 2GB डेटा ऑफर करता है। यही नहीं इस प्लान में OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। जहां से आप जियो के तीन ऐप्स एक्सेस कर सकते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो जो यूजर्स 28 दिनों तक स्टेबल डेटा यूसेज चाहते हैं। ऑनलाइन क्लासेज, स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए ये प्लान काफी बढ़िया है।
जियो का 399 रुपये वाला प्लान
जियो का 399 रुपये वाला ये प्लान भी काफी जबरदस्त है। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यही नहीं इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेली डेटा मिलती है। प्लान में OTT Benefits यानी 3 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, जैसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स। यही नहीं ये प्लान वीडियो स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम और हैवी इंटरनेट यूसेज के लिए भी बेस्ट है। तीनों प्लान Unlimited 5G डेटा ऑफर करते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Gadgets Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स की फिर धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें डील्स
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines